Select Date:

SBI के करोड़ों ग्राहकों के जरूरी खबर बैंक अकाउंट को लेकर सरकार ने दी बड़ी जानकारी

Updated on 10-11-2022 06:12 PM
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। सरकार ने एसबीआई अकाउंटहोल्डर्स के लिए एक बेहद जरूरी मैसेज दिया है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि SBI YONO अकाउंट आज से बंद हो रहा है, इसके लिए तुरंत बैंक से संपर्क करें और अपना पैन डिटेल अपडेट करें। हालांकि, सरकार ने इसे फर्जी मैसेज बताया है।
बता दें कि वायरल मैसेज में किए गए दावों का खंडन करते हुए, PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट किया है कि SBI के नाम से एक फेक मैसेज जारी किया जा रहा है और यह ग्राहकों से अपना पैन नंबर अपडेट करने के लिए कह रहा है ताकि उनका अकाउंट ब्लॉक न हो। यह मैसेज पूरी तरह फर्जी है। पीआईबी फैक्ट चेक के एक हालिया ट्वीट में कहा गया है, "एसबीआई के नाम से जारी एक फर्जी संदेश ग्राहकों से अपने खाते को ब्लॉक होने से बचाने के लिए अपना पैन नंबर अपडेट करने के लिए कह रहा है।"

पीआईबी ने क्या कहा?
पीआईबी ने आगे आगाह किया है कि लोगों को अपने व्यक्तिगत या बैंकिंग डिटेल  शेयर करने के लिए कहने वाले ईमेल/एसएमएस का जवाब कभी नहीं देना चाहिए। इसके अलावा पीआईबी ने कहा है कि लोग इस तरह के फर्जी संदेशों की रिपोर्ट report.phishing@sbi.co.in पर कर सकते हैं।

आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को 9 से 15 नवंबर तक अपनी 29 अथॉराइज्ड ब्रांच के जरिए चुनावी बांड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.