आईपीएल 2026 की पहली लड़ाई! प्रिंस यादव गुस्से में ट्रिस्टन स्टब्स से भिड़े, मैदान पर दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा
Updated on
02-04-2026 12:58 PM
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने हालांकि कमाल का प्रदर्शन किया और दो विकेट झटके। लेकिन एक समय ऐसे आया जब प्रिंस को गुस्सा आया और वे दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स से लड़ने पहुंच गए।
प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स में गर्मागर्मी
दिल्ली की पारी के पांचवें ओवर में माहौल तब गरमा गया जब लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स आपस में भिड़ गए। पांचवीं गेंद डालने के बाद प्रिंस सीधा स्टब्स के पास जा पहुंचे और उन्हें घूरने लगे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने भी पीछे हटने के बजाय उन्हें कड़ा जवाब दिया। ऐसा लगा दोनों खिलाड़ी एक समय एक दूसरे से भिड़ जाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि ये इस सीजन का पहला मौका है जब दो खिलाड़ी आमने-सामने आए हैं।
नहीं चल पाए लखनऊ के बल्लेबाज
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया। लखनऊ की टीम ने बल्लेबाजी में कुछ बेहद अजीबोगरीब फैसले लिए और पूरी टीम 18.4 ओवरों में महज 141 रनों पर सिमट गई। इकाना की पिच भले ही बल्लेबाजी के लिए सबसे आसान न रही हो लेकिन लखनऊ का प्रदर्शन इतना फीका था कि इसके लिए कोई भी बहाना कम ही नजर आया
दिल्ली की शानदार गेंदबाजी
दिल्ली के गेंदबाजों ने घरेलू टीम को क्रीज पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया। चोट के बाद वापसी कर रहे टी नटराजन ने 29 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने 31 रन देकर 2 शिकार किए। हालांकि, सबसे ज्यादा प्रभावित लुंगी एनगिडी ने किया जिन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। एनगिडी की एक गेंद तो इतनी शानदार थी कि उसे इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद का दावेदार माना जा रहा है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…