अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6244 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 20563 रुपये सस्ती है। सोने के हाजिर भाव में आज यानी गुरुवार को 505 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी उछाल देखने को मिल रही है वहीं, चांदी बुधवार के बंद भाव की तुलना में महंगी होकर 55445 रुपये पर खुली।
24 कैरेट सोना आज 50010 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। जबकि 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 49810 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट 45809, जबकि 18 कैरेट 37508 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 29256 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।