राम मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता तो महिलाओं को साड़ी पहनने की सलाह, ट्रस्ट की अपील जानिए
Updated on
25-04-2026 01:13 PM
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन पास बुकिंग के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है, जबकि समग्र व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भारतीय परिधान में दर्शन करने की अपील भी की गई है। गर्मी के कारण दर्शन के समय और भीड़ के पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन और ट्रस्ट दोनों स्तर पर व्यवस्थाएं लगातार अपडेट की जा रही हैं।
भारतीय परिधान में दर्शन की अपील
मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भारतीय परिधान में मंदिर में प्रवेश करें। पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता या धोती-पजामा और महिलाओं के लिए साड़ी, पंजाबी ड्रेस या चूड़ीदार-दुपट्टा पहनने की सलाह दी गई है।
ऑनलाइन दर्शन पास के फॉर्मेट में बदलाव
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर दर्शन पास बुकिंग के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। अब सामान्य दर्शन पास के साथ अन्य श्रेणियों के विकल्प भी दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को अपनी सुविधा के अनुसार पास चुनने में आसानी होगी।
ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार, सुगम और विशिष्ट दर्शन पास की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सामान्य श्रद्धालुओं के लिए भी पास जारी किए जा रहे हैं, जिससे वे रामलला और राम दरबार के साथ अन्य मंदिरों के दर्शन कर पा रहे हैं।
किस पास से कहां तक दर्शन
सामान्य दर्शन पास वाले श्रद्धालु रामलला, राम दरबार के साथ परिसर में स्थित सप्त ऋषि मंदिर और शेषावतार कुबेर टीला मंदिर तक दर्शन कर सकते हैं। वहीं सुगम और विशिष्ट दर्शन पास धारकों को परकोटा के छह मंदिरों सहित सभी प्रमुख स्थलों के दर्शन की सुविधा मिल रही है। वर्तमान में रोजाना 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन पास के माध्यम से मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।
भीषण गर्मी का असर, दोपहर में घटी भीड़
चिलचिलाती धूप का असर अब मंदिर में दर्शन के समय पर भी साफ दिख रहा है। दोपहर के समय श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, जबकि सुबह और शाम के समय भारी भीड़ उमड़ रही है।
बाहर से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले टेढ़ी बाजार से वाहनों को रोक दिया जाता था, जिससे करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचना पड़ता था। अब येलो जोन पास मिलने से वाहन मंदिर के पास तक छोड़ सकते हैं, जिससे गर्मी में काफी राहत मिली है।
नई व्यवस्था से यात्रा हुई आसान
पुलिस की नाकेबंदी हटने और येलो जोन पास की सुविधा मिलने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब दर्शन के लिए आने वाले लोग कम समय और कम परेशानी में मंदिर तक पहुंच पा रहे हैं।
सामान्य दर्शन पास पर एक साथ पांच लोग दर्शन कर सकते हैं, जिससे परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है।
सुगम दर्शन पास 8 मई तक फुल
ट्रस्ट के अनुसार, सुगम दर्शन पास के सभी स्लॉट 8 मई तक पहले ही बुक हो चुके हैं। हालांकि, अधिक से अधिक लोगों को सुविधा देने के लिए दर्शन पास की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि आमजन को भी अधिक अवसर मिल सके।
29 अप्रैल को शिव मंदिर में ध्वजारोहण
ट्रस्ट के अनुसार, परकोटा स्थित शिव मंदिर में 29 अप्रैल को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में करीब एक हजार राम भक्तों को आमंत्रित किया गया है और इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…