Select Date:

कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारी के संबंध में ली बैठक

Updated on 02-05-2026 09:01 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 4 मई से 10 जून 2026 तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 62 स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने शिविरों में जनसामान्य से प्राप्त समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। 

कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार शासन का एक महत्वपूर्ण जनहितकारी अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने शिविरों में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग से संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ शिविरों में उपस्थित रहने तथा जनसामान्य को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा आदि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित तिथियों में संबंधित शिविर स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें। बैठक में वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.