फीफा विश्व कप इतिहास के 5 सबसे बड़े विवाद, दो की वजह से नियम तक बदलने पड़े
Updated on
14-05-2026 04:47 PM
फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। अमेरिका के साथ मैक्सिको और कनाडा के पास मेजबानी है। यह दुनिया के सबसे बड़ा सिंगल स्पोर्ट्स इवेंट है। सभी की नजरें इस टूर्नामेंट पर रहती है। 1930 में पहली बार फीफा विश्व कप खेला गया था। इसके लगभग 96 साल के इतिहास में कई बड़े विवाद रहे हैं। हम आपको 5 चर्चित विवादों के बारे में बताते हैं।
बैटल ऑफ सैंटियागो
1962 फीफा विश्व कप में 2 जून को चिली और इटली का मैच हुआ। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खूब लात-घूसे चलाए। रेफरी को दो खिलाड़ियों को बाहर निकाल दिया गया। कई बार मुक्के चले और चार बार पुलिस के दखल देनी पड़ी। इस मैच में चिली को जीत मिली। इसी मैच की वजह से फुटबॉल में पीले और लाल कार्ड की शुरुआत हुई।
मैच का रिजल्ट फिक्स किया
1982 विश्व कप में स्पेन के गिजोन में एल मोलिनोन स्टेडियम में वेस्ट जर्मनी और ऑस्ट्रिया के बीच अंतिम ग्रुप मैच खेला गया। इस मैच में वेस्ट जर्मनी को अगर एक या दो गोल से जीत मिलती तो ऑस्ट्रिया के साथ वह अगले राउंड में पहुंच जाता। वहीं अल्जीरिया को बाहर होना पड़ा। 10वें मिनट में वेस्ट जर्मनी ने पहला गोल दागा। इसके बाद टीमों टीम के खिलाफ 80 मिनट तक आपस में बॉल घुमाते रहे। इस विवादित मैच के बाद फीफा ने नियम बदल दिया और तब से ग्रुप का आखिरी मैच एक ही समय पर शुरू होता है। इससे किसी को भी समीकरण पता न हो।
डिएगो माराडोना हैंड ऑफ गॉड
1986 फीफा विश्व कप में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का मुकाबला हुआ था। इस मैच में डिएगो माराडोना ने एक गोल हाथ से लिया था। रेफरी यह नहीं देख पाए और फुटबॉल में तक रिव्यू का कोई नियम नहीं था। अर्जेंटीना को इस मैच में जीत मिली और माराडोना के गोल को हैंड ऑफ गॉड नाम दिया गया।
जिनेदिन जिदान का हेडबट
2006 फीफा विश्व कप का फाइनल फ्रांस और इटली के बीच हुआ था। निर्धारित समय तक मैच 1-1 से बराबर होने के बाद यह एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। 110वें मिनट में इटली के मार्को मातेराजी ने फ्रांस के कप्तान जिनेदिन जिदान को उकसाने के लिए आपत्तिजनक बातें कही। गुस्से में जिदान ने उनके सीने पर सिर से टक्कर मार दी। मातेराजी जमीन पर गिर गए और जिदान को रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया। पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस खिताबी मुकाबला हार गया।
कतर को 2022 में मेजबानी
कतर का फुटबॉल इतिहास न होने के बाद भी उसे 2022 में फीफा विश्व कप की मेजबानी मिल गई। दावा किया गया कि बोली लगाने वाले देशों में कतर सबसे कम उपयुक्त था। पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन नवंबर-दिसंबर में किया गया। कतर में विश्व कप के लिए स्टेडियम बनाने के दौरान काफी मजदूरों की मौत भी हुई।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…