जो बोया वही काट रहा पाकिस्तान वित्तमंत्री को आतंकियों ने किया किडनैप
Updated on
09-10-2022 06:04 PM
पाकिस्तान में आतंकियों ने शनिवार को एक मंत्री और कुछ टूरिस्ट्स को किडनैप
कर लिया। इन आतंकियों ने बदले में पाकिस्तान की जेल में बंद जेहादियों की
छोड़ने की मांग रखी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला खैबर पख्तूनवा
और गिलगिट बाल्टीस्तान का है। बताया जाता है कि इस अपहरण को
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को अंजाम दिया है। आतंकियों ने पाकिस्तान के
खैबर पख्तूनख्वा (केपी) को गिलगिट-बाल्टिस्तान (जीबी) से जोड़ने वाली
प्रमुख सड़क को घेर लिया था। बताया जाता है कि बाद में आतंकियों ने सभी को
छोड़ दिया। वहीं आतंकियों ने मांग पूरी करने के लिए 10 दिन का समय दिया है।
इस्लामाबाद से जा रहे थे गिलगिट
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के वित्तमंत्री ओबैदुल्लाह बेग दो अन्य लोगों
के साथ इस्लामाबाद से गिलगिट जा रहे थे। इसी दौरान उनका अपहरण किया गया।
आतंकियों ने पाकिस्तानी मंत्री अब्दुल्लाह बेग और कुछ टूरिस्ट्स को किडनैप
कर लिया। किडनैपर्स ने जिन टेररिस्ट्स की रिहाई की मांग की है उन्होंने
नंगा पर्वत क्षेत्र में विदेशियों की भीषण हत्या की थी। इसके अलावा यह
आतंकी डायमेर में अन्य टेररिस्ट इंसीडेंट्स में शामिल थे। आतंकियों के
चंगुल से छूटने के बाद मंत्री बेग ने एक वीडियो जारी किया है।
मोस्ट वांटेड आतंकी की करतूत
बताया जाता है कि गिलगिट-बाल्टीस्तान के मोस्ट वांटेड आतंकी हबीबुर रहमान
ने इस अपहरण को अंजाम दिया था। हबीबुर रहमान नंगा
पर्वत में 10 विदेशियों की हत्या का आरोपी है। आतंकियों ने प्रांत में
इस्लामिक नियमों को लागू करने और महिलाओं को खेल से दूर रखने की मांग भी
रखी थी। जानकारी के मुताबिक इस घटना की जानकारी उस वक्त सामने आवई जब
गलियारे के दोनों ओर से पाकिस्तान के सीनेटरों ने प्रतिबंधित
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा आतंकी एक्टिविटीज में इजाफे पर अलार्म
बजाया, जबकि एक सीनेटर ने हाल ही में जारी खतरे की चेतावनी के बारे में
जानकारी मांगी। आंतरिक मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन द्वारा आतंकवादी हमलों
के बढ़ते जोखिम के बारे में बताया।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…