अब भी दो 'बोझ' ढो रही टीम इंडिया, T-20 फॉर्मेट में ऐसे सुस्त प्लेयर्स का क्या काम?
Updated on
29-12-2022 07:18 PM
नई दिल्ली: टी-20 में डाका डालने वाले बल्लेबाजों की जरूरत होती है, सिंगल-डबल्स चुराने से काम नहीं चलता। बड़े शॉट्स लगाने वाले धुरंधरों की पूछ-परख होती है। नए टेम्पलेट के मुताबिक स्लो हो चुके विराट, रोहित और राहुल जैसे प्लेयर्स की जरूर विदाई हो गई, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ घोषित स्क्वॉड में दो नाम ऐसे हैं, जो खटकते हैं। पहले शुभमन गिल और दूसरे रुतुराज गायकवाड़। दोनों बल्लेबाज बेहद टैलेंटेड हैं। शॉट्स की तगड़ी रेंज हैं। तकनीकी रूप से स्ट्रॉन्ग हैं। भारतीय टीम का फ्यूचर भी हैं, लेकिन पहली गेंद से जाकर हिट करने का इन्टेन्ट नहीं है।
टी-20 नहीं दोनों वनडे ओपनर
टेस्ट और टी-20 के बाद शिखर धवन को वनडे टीम से भी निकाल दिया गया है। ऐसे में रोहित शर्मा के नए ओपनिंग पार्टनर की भी तलाश है। ईशान किशन ने एक बार खुद को साबित किया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में तो डबल सेंचुरी ठोककर परचम लहरा दिया था। मगर शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ भी ओपनर ही हैं। दोनों ने अपने करियर का सबसे बेस्ट प्रदर्शन बतौर बतौर सलामी बल्लेबाज ही दिया है, लेकिन दोनों को सेट होने में वक्त लगता है। कुछ गेंदों के बाद ही लय पकड़ते हैं। शायद टी-20 से ज्यादा, वनडे क्रिकेट के परफेक्ट ओपनिंग विकल्प हैं।
शुभमन को टी-20 डेब्यू का इंतजार
2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने वनडे डेब्यू किया। मगर अबतक अपने पहले टी-20 इंटरनेशनल का इंतजार कर रहे हैं। 15 वनडे में 4 अर्धशतक और एक शतक बनाने वाले पंजाब के इस प्लेयर के पास 57.25 का बेहरीन एवरेज है। अगर आईपीएल को ही टी-20 का आंकड़ा माना जाए तो शुभमन ने 74 मैच में 32.20 की एवरेज से 1900 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 125.25 का है।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…