Select Date:

महिलाओं पर तालिबान के प्रतिबंधों से गंभीर संकट:अरबों रुपए की मदद रुकने का खतरा

Updated on 26-12-2022 06:21 PM

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों से लोगों की मुश्किल और ज्यादा बढ़ेगी। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों में महिलाओं के काम करने पर रोक के नए फैसले से अरबों रुपए की मदद खतरे में पड़ सकती है। इस मदद के कारण ही अफगानिस्तान भुखमरी से बचा हुआ है।

सरकार ने चेतावनी दी है कि फैसले का पालन न करने वाले संगठनों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। हालांकि, स्पष्ट नहीं है कि पाबंदी संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसियों और सभी महिलाओं या केवल अफगान महिलाओं पर लागू होगी।

अफगानिस्तान में 2 करोड़ लोगों के पास खाने की कमी
पिछले साल अमेरिका समर्थित सरकार का पतन होने के बाद अफगान अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लाखों लोगों की नौकरी चली गई है। खाने की चीजों के दाम आसमान पर हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक विश्लेषण के अनुसार लगभग दो करोड़ व्यक्तियों के पास खाने की कमी है। 60 लाख अन्य व्यक्ति भुखमरी का सामना कर रहे हैं। लाखों बच्चे कुपोषण से प्रभावित हैं। पिछले एक साल से मानवीय सहायता संगठनों की अरबों रुपए की मदद के बूते लाखों परिवारों को मुफ्त भोजन और दवाइयां दी जा रही हैं।

कई संगठन और एनजीओ मानते हैं कि महिला स्टाफ पर तालिबान की बंदिश से देश में उनका काम रुक सकता है। कुछ दानदाता महिलाओं से खुले भेदभाव पर जरूर ध्यान देंगे। संगठनों का काम बंद होने से अफगानिस्तान में सहायता अभियान बुरी तरह प्रभावित होगा।

महिलाओं की गैरमौजूदगी से लोगों की मदद कम होगी
अगले वर्ष तक दो करोड़ 83 लोगों को किसी तरह की मदद की जरूरत पड़ेगी। अफगानिस्तान में जो संगठन बच जाएंगे उन्हें भी महिलाओं की गैरमौजूदगी से काम करने में मुश्किल होगी। देश के कई भागों में महिलाएं केवल अपने परिवार के पुरुषों से ही संपर्क रखती हैं।

महिलाओं पर रोक का फैसला आने के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों ने फौरन अपना काम स्थगित करने पर विचार शुरू कर दिया है। डेनमार्क के एक एनजीओ डीएसीएएआर के डायरेक्टर जॉन मोर्स ने कहा, वे अपने सीनियर साथियों से पाबंदी के नतीजों पर चर्चा करेंगे।

तालिबान ने लड़कियों की यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पर बैन लगाया
एनजीओ में महिलाओं के काम पर प्रतिबंध से कुछ दिन पहले अफगान सरकार ने महिलाओं की निजी और सरकारी यूनिवर्सिटीज मेंं पढ़ने पर रोक लगाई थी। मार्च में नई सरकार लड़कियों को सरकारी हाई स्कूलों में जाने की इजाजत देने के वादे से पीछे हट गई थी।

एनजीओ में काम करने वाली अफगान महिलाएं देश में 20 साल से महिला अधिकारों के लिए चल रहे संघर्ष का प्रतीक भी हैं। इसके अलावा आर्थिक संकट के बीच उनकी आय उनके परिवारों के लिए सहारा है। उत्तर अफगानिस्तान के कारोबारी केंद्र कुंदुज में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स में काम करने वाली मगफिर अहमदी कहती हैं, मैं स्तब्ध हूं। पिछले साल तालिबान के सत्तारूढ़ होने के बाद अहमदी अपने परिवार में पैसा कमाने वाली अकेली सदस्य हैं।

महिलाओं की शिक्षा पर पूरी रोक लगाने की तैयारी
महिलाओं में भय पैदा करने के लिए राजधानी काबुल में इस हफ्ते सुरक्षा बलों ने स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षकों और प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठकें की। उन्हें निर्देश दिए कि प्रायमरी स्कूलों सहित सभी लड़कियों के लिए सर्दियों के कोर्स बंद कर दिए जाएं। महिला शिक्षकों को उनके घर भेज दिया जाए।

इस समय स्कूलों में ठंड की छुट्‌टी चल रही है, लेकिन कई छात्र प्राइवेट स्कूलों और सेंटर्स में अतिरिक्त कोर्स की पढ़ाई करते हैं। वैसे सरकारी प्रवक्ता ने प्रायमरी स्कूलों में लड़कियों पर पाबंदी की खबरों से इनकार किया है। फिर भी, बैठकों से इन आशंकाओं को बल मिला है कि अफगान सरकार अगले साल लड़कियों की शिक्षा रोकने की तैयारी कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
 23 June 2026
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
 23 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
 23 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
Advt.