Select Date:

ईरान में हिजाब का विरोध कर रही महिलाओं के समर्थन में उतरीं स्वीडिश नेता

Updated on 06-10-2022 05:42 PM

ईरान में हिजाब के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। महिलाएं सड़कों पर आकर हिजाब को उतार फेंक रही हैं। इस बीच एक इराकी मूल की स्वीडिश राजनेता ने ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए यूरोपीय संसद में बहस के दौरान अपने बाल काट लिए। अबीर अल-सहलानी ने ईरान की महिलाओं के दमन पर जोरदार भाषण दिया। उन्होंने नागरिकों के खिलाफ सभी तरह की हिंसा को बिना शर्त और तत्काल बंद करने की मांग की है। उन्होंने ईरान में महिलाओं की आजादी की भी मांग की है।

संसद में अपने संबोधन के दौरान सहलानी कैंची निकालती हैं और अपनी पोनीटेल काट कर सामने रखते हुए कहती हैं, "जब तक ईरान की औरतें आजाद नहीं हो जाती, हम आपके साथ खड़े रहेंगे।"

ईरान में हिजाब के खिलाम उग्र विरोध प्रदर्शन
ईरान की कुख्यात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 22 वर्षीय महिला महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद बाद ईरान में हिजाब विरोधी विरोध शुरू हो गया। महसा की गिरफ्तारी इसलिए की गई थी, क्योंकि उसने कथित तौर पर इस्लामिक हिजाब को बुहत ही ढीले-ढाले तरीके से पहना था। महिला के परिवार ने पुलिस कर्मियों पर उसे डंडों से सिर पर पीटने का आरोप लगाया है। परिवार के लोगों ने दावा किया है कि पुलिस ने उनके एक वाहन पर उसका सिर पट दिया।

अधिकारियों का दावा है कि किसी भी दुर्व्यवहार के कोई सबूत नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि हिरासत के दौरान अमिनी  की अचानक हृदय की गति रुक गई। इस कारण उसकी मौत हो गई।

अमिनी की मौत की खबर फैलते ही पूरे ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। पूरे देश में महिलाओं ने महिलाओं की पोशाक पर ईरान के सख्त नियमों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपने सिर का स्कार्फ हटाकर और अपने बाल काटकर प्रदर्शन किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.