Select Date:

सुयश शर्मा ने शुभमन गिल को चिढाया, आउट करने के बाद उनका ही सेलिब्रेशन किया कॉपी

Updated on 25-04-2026 01:32 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने अपना शिकार बनाया। गिल ने भले ही 32 रन बनाए लेकिन पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ उन्होंने 128 रनों की साझेदारी की।

13वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने शुभमन गिल का कैच सुयश शर्मा की गेंद पर लिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुयश शर्मा ने शुभमन गिल को आउट करने के बाद उनका ही सेलिब्रेशन किया। गिल शतक लगने के बाद बो डाउन करते हैं। सुयश ने जब उनका विकेट लिया तो यही किया। गिल ने 2023 में आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। शतक लगने के बाद उन्होंने बो डाउन सेलिब्रेशन ही किया था।

साई सुदर्शन के शतक के बाद भी गुजरात हारी

आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में 5 विकेट से हराया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 3 विकेट पर 205 रन बनाए थे। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 58 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। आरसीबी ने 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल जीत के हीरो रहे। विराट ने 44 गेंद पर 81 जबकि पडिक्कल ने 27 गेंद पर 55 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 59 गेंदों पर 115 रन जोड़े।

7 मैचों में 5 जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के 10 पॉइंट हैं। टीम टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं गुजरात के 7 मैचों के बाद सिर्फ 6 ही पॉइंट है। टीम का नेट रेट भी माइनस में है। इसकी वजह से वह टेबल में 7वें नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
Advt.