सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा श्रीलंका का सपना, 91 रनों से जीत हासिल कर टीम इंडिया ने अपने नाम की सीरीज
Updated on
08-01-2023 07:09 PM
राजकोट: भारत ने श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ राजकोट में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले को जीत लिया है। श्रीलंका के पास भारत में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज जीतने का मौका था, लेकिन उनका सपना एक बार फिर टूट गया। हार्दिक पंड्या ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की मदद से भारत ने 228 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने तेजी से रन बनाए लेकिन उनके विकेट भी गिरते रहे। अंत में टीम की पारी 137 रनों पर सिमट गई और भारत ने मैच को 91 रनों से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज को भी 2-1 से जीत लिया।
सूर्या का तूफानी शतक
सूर्यकुमार यादव के 51 गेंद में नाबाद 112 रन की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में पांच विकेट पर 228 रन बनाये। सूर्यकुमार ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का एक और शानदार नजारा पेश किया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर टी20 क्रिकेट में तीसरा शतक जड़ा। अपना अर्धशतक 26 गेंद में पूरा करने के बाद सूर्यकुमार ने तिहरे अंक तक पहुंचने में 19 गेंद ही और ली। उन्होंने आखिरी ओवर में चमिका करूणारत्ने को एक चौका और एक छक्का लगाया।
पिछले दो मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके शुभमन गिल (46) ने नौ गेंदें बेकार की लेकिन उसके बाद दिलशान मदुशंका को तीसरे ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंद में 35 रन बनाये। इससे पहले ईशान किशन पहले ही ओवर में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्पिन गेंदबाजों के आते ही त्रिपाठी ने महेश तीक्षणा को निशाना बनाया और पांचवें ओवर में तीन चौके लगाये। त्रिपाठी ने करूणारत्ने को दो छक्के लगाये। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 53 रन जोड़े।
गिल ने धीमी गति से रन बनाये लेकिन सूर्यकुमार ने आक्रामक पारी खेली। टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज ने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से गिल ने वानिंदु हसरंगा को छक्का लगाया लेकिन दूसरा चौका लगाने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे। इसके साथ ही 111 रन की साझेदारी भी टूट गई। कप्तान हार्दिक पंड्या (चार) और दीपक हुड्डा (चार) सस्ते में आउट हो गए। दूसरे छोर से सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही जिन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और सात चौके लगाये। आखिर में अक्षर पटेल ने सिर्फ नौ गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 21 रन बनाये।
17वें ओवर में सिमटी श्रीलंका की पारी
श्रीलंका को कुसल मेंडिस ने तेज शुरुआत दी। 5वें ओवर में टीम का स्कोर 40 रनों के पार हो गया था। लेकिन 15 गेंदों पर 23 रन बनाने के बाद मेंडिस अक्षर पटेल का शिकार बन गए। भानुका राजपक्षे की जगह टीम में आए अविष्का फर्नांडो सिर्फ 1 रन ही बना सके। पथुम निसांका ने 17 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली। 7 रनों के अंदर 3 विकेट गिरने के बाद धनंजया डि सिल्वा और चरिथ असलंका ने श्रीलंका की पारी को संभाला।
असलंका (19) के रूप में श्रीलंका को 84 रनों पर चौथा झटका लगा। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। कप्तान दासुन शनाका ने 17 गेंदों पर 23 रन बनाए लेकिन किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं निभाया। टीम को अंतिम 5 बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। 17वें ओवर में श्रीलंका की पारी 137 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन शिकार किये। वहीं हार्दिक पंड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिले।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…