Select Date:

डॉ. रेशमा अंसारी को सुमित्रा कुमारी सिन्हा स्मृति सम्मान

Updated on 10-11-2022 05:23 PM

मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी को उत्तरप्रदेश के बिसौली, बदॉयू में आयोजित 8वें अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में सुमित्रा कुमारी सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों सहित अमेरिका, ताइवान, जर्मनी, नेपाल के साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। यह 8वां अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान- 2022 उत्तरप्रदेश की के.बी. हिन्दी सेवा न्यास और डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास ने संयुक्त रूप से आयोजित किया।

उल्लेखनीय है कि मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की विभागाध्याक्ष डा. रेशमा अंसारी बीते 15 वर्षों से हिन्दी भाषा और साहित्य के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विविध शोध-सम्मेलनों के आयोजन, भागीदारी और शोध  पत्रों तथा पुस्तकों के प्रकाशन सहित विविध रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन में उन्होंने विशेष योगदान दिया है। उन्हें यह सम्मान हिन्दी भाषा के विकास, उन्नयन, सम्पादन, साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा, संगीत, पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं सराहनीय  भूमिका हेतु दिया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि न्यूयार्क अमेरिका के साहित्यकार श्री इंद्रजीत शर्मा, विशिष्ट अतिथि अमेरिका के साहित्यकार श्री प्रेम भारद्वाज थे। समारोह की अध्यक्षता देश की प्रसिद्ध महिला साहित्यकार डॉ. मिथिलेश दीक्षित ने की। इस अवसर पर के.बी. हिन्दी सेवा न्यास के अध्यक्ष एवं आयोजक डॉ. सतीश चंद्र शर्मा सुधांशु, महासचिव आशुतोष शर्मा आशु, डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास के महासचिव आशीष शर्मा नीटू, श्री मुकेश तिवारी मध्यप्रदेश, डा. अर्पण जैन, पं. ज्वाला प्रसाद शांडिल्य उत्तराखंड, डॉ. ओमकार नाथ द्विवेदी सहित देश-विदेश के अनेक प्रसिद्ध साहित्यकार उपस्थित थे। इस समारोह में अमेरिका, ताइवान, जर्मनी, नेपाल सहित भारत के साहित्यकारों का सम्मान किया गया। डॉ. अंसारी की इस उपलब्धि पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो.के.पी. यादव, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, कुलसचिव श्री गोकुलनंदा  पंडा सहित मैट्स परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.