सूर्यकुमार यादव का तूफानी शतक, मैदान पर चौके और छक्कों की हुई बरसात
Updated on
08-01-2023 07:18 PM
राजकोट:श्रीलंका के खिलाफ दूसरे तीसरे और आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन शतक लगाया है। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में महज 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया। टीम इंडिया के लिए उन्होंने आखिर तक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में 112 रनों की पारी की खेली। अपनी इस पारी में सूर्या ने 7 चौके और 9 बेहतरीन छक्के भी लगाए। सूर्यकुमार की इस शानदार बल्लेबाजी की मदद भारत ने 228 रन का स्कोर खड़ा किया।
इस शतक के साथ ही सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में शतक जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले स्थान पर काबिज हैं जिन्होंने सबसे अधिक चार शतक लगाए हैं। वहीं तीन शतक के साथ सूर्या अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके अलावा केएल राहुल के बल्ले से दो शतकीय पारी निकली है। दीपक हुड्डा, सुरेश रैना और विराट कोहली ने भी 1-1 शतक लगाया है। सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। रोहित और सूर्या के अलावा न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और चेक रिपब्लिक के सबावून दविजी ने तीन-तीन शतक लगाए हैं।।
हार्दिक पांड्या ने चुनी थी पहले बल्लेबाजी
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और महज तीन रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। भारत के लिए पहला विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा। ईशान किशन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि तेज गति से रन बनाने की कोशिश में त्रिपाठी अपना विकेट गंवा बैठे। त्रिपाठी ने महज 16 गेंद में 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा शुभम गिल 36 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की पारी की शुरुआत हुई। इन दोनों ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया।
श्रीलंका के लिए इस मैच में सबसे अधिक दिलसान मधुशंका ने दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा कुशान रिजिथा, चमीरा कुरुणारत्ने और वानिंदु हसंरंगा को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…