Select Date:

दुर्ग में Vande Bharat Express पर पथराव, कोई हताहत नहीं, चार दिन पहले ही PM मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

Updated on 16-12-2022 10:20 PM
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अज्ञात लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) पर पथराव कर खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेल विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अंतर्गत रायपुर रेलवे डिवीजन के दुर्ग और भिलाई नगर रेलवे स्टेशनों के मध्य अज्ञात लोगों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को नागपुर से बिलासपुर की ओर रवाना हुई थी।

जब वह दुर्ग और भिलाई नगर स्टेशन के मध्य पहुंची तब कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे ई वन कोच की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दे दी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और नागपुर (महाराष्ट्र) के बीच शुरू की गई देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर से हरी झंडी दिखाई थी।

चार दिन पहले ही दिखाई गई हरी झंडी

महज चार दिन पहले ही शुरू किए गए इस ट्रेन से नागपुर-बिलासपुर के बीच की दूरी मात्र 6 घंटो की हो गई है। हफ्ते में 6 दिन चलने वाले इस ट्रेन को पीएम ने खुद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

नागपुर-बिलासपुर रूट से पहले अक्टूबर महीने में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गई। मोदी सरकार का लक्ष्य है कि वो अगले साल तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कर दे।

भारत में सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी 2019 को चलाई गई थी। दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटरा, तीसरी ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद, चौथी ट्रेन नई दिल्ली से अंब अंदौरा और पांचवी ट्रेन मैसूर से चेन्नई के बीच शुरू हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.