Select Date:

स्टीव स्मिथ ने सर डॉन ब्रेडमैन की बराबरी की:टेस्ट क्रिकेट में लगाए 29 शतक

Updated on 01-12-2022 09:38 PM
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने हमवतन सर डॉन ब्रेडमेन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया। इसके साथ ही टेस्ट मैच में ब्रेडमेन के 29 शतक रिकाॅर्ड की बराबरी की। स्मिथ के 87 टेस्ट की 154 पारियों में 60 की औसत से 8161 रन हैं। उन्होंने 36 हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं। 239 रन उनका बेस्ट स्कोर है। वे वनडे में भी 12 शतक जड़ चुके हैं। स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 311 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने फर्स्ट इनिंग में 4 विकेट पर 598 रन कर पारी की घोषित कर दी। स्मिथ ने मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 251 रन की साझेदारी की। लाबुशेन ने 350 गेंदों पर 204 रन बनाए। वहीं वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बिना विकेट खोए 60 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
स्मिथ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 41 शतक
स्मिथ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 41शतक हो गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। वर्तमान में क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के हैं। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी-20 में ओवर ऑल 71 शतक हैं। इसमें वनडे में 43, टेस्ट में 27 और टी-20 में एक शतक शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.