आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को फटकार, जानें पूरा मामला
Updated on
02-12-2022 09:23 PM
श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा को बुधवार को पल्लीकल में
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 के
उल्लंघन के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है। हसरंगा को आईसीसी की आचार
संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करते पाया गया, जो 'एक अंतरराष्ट्रीय
मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाने' से संबंधित है।
इसके अलावा उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला, जो 24 महीने की अवधि में उनका
पहला था। साथ ही मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा। यह घटना
अफगानिस्तान की पारी के 26वें ओवर में हुई। दरअसल, हसरंगा की अपील पर
ऑनफील्ड अंपायर ने अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान को आउट करार
दिया था। इस पर जादरान ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल किया। डीआरएस
में टीवी अंपायर ने फैसला पलट दिया और नॉटआउट दिया।
इसके बाद हसरंगा ने विशाल स्क्रीन की ओर इशारा करके अपनी नाराजगी दिखाई।
हालांकि, मैच के बाद हसरंगा ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी रंजन
मदुगले द्वारा प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया। इसलिए औपचारिक
सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। फील्ड अंपायर नितिन मेनन और लिंडन
हैनिबल, तीसरे अंपायर रवींद्र विमलसारी और चौथे अंपायर रुचिरा
पल्लियागुरुगे ने हसरंगा पर आरोप लगाया था।
लेवल-1 के उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार, खिलाड़ी की मैच फीस का 50
फीसदी जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक का प्रावधान है। मैच की बात करें
तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में
आठ विकेट गंवाकर 313 रन बनाए। इब्राहिम जादरान ने 138 गेंदों में 15 चौके
और चार छक्के की मदद से 162 रन की पारी खेली। इसके अलावा नजीबुल्लाह ने 76
गेंदों में 77 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से रजीथा ने तीन विकेट और हसरंगा ने
दो विकेट लिए।
314 रन के विशाल लक्ष्य को श्रीलंका ने 49.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल
कर लिया। टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत शानदार रही।
पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने 101 रन की ओपनिंग साझेदारी की। मेंडिस 61
गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चरिथ असलंका ने 72 गेंदों में 83
रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, कप्तान दासुन शनाका ने 44 गेंदों में 43 रन
बनाए। वहीं, दुनिथ वेलालगे ने 21 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेली।
निसांका ने 35 रन और चांदीमल ने 33 रन बनाए। तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1
की बराबरी पर खत्म हुई। पहला वनडे अफगानिस्तान ने जीता था। दूसरा वनडे रद्द
हो गया था।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…