Select Date:

महंगे तेल ने बिगाड़ा एयर इंडिया का खेल, फ्लाइट्स ऑपरेट करना हो रहा मुश्किल, 100 उड़ानें कम करने की तैयारी

Updated on 01-05-2026 12:39 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़ गई है। एयर इंडिया रोजाना करीब 100 उड़ानें कम करने की तैयारी में है। इनमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स शामिल हैं। एयर इंडिया रोजाना करीब 1,100 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। कंपनी जून में यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के लिए फ्लाइट्स में सबसे ज्यादा कटौती करेगी।

सोमवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। इस फेडरेशन में इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट शामिल हैं। फेडरेशन का कहना था कि विमान ईंधन यानी एटीएफ की मौजूदा कीमतें इंडस्ट्री पर बहुत ज्‍यादा दबाव डाल रही हैं। सरकार को लिखे पत्र में एफआईए ने कहा कि इस दबाव के कारण एयरलाइन इंडस्ट्री अब बंद होने की कगार पर पहुंच गई है।

जेट फ्यूल की कीमत

सरकार ने डोमेस्टिक जेट फ्यूल में राहत दी है लेकिन अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर कोई राहत नहीं दी गई है। दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमतें मार्च की तुलना में दोगुनी हो चुकी हैं। हालांकि आज सरकार ने जेट फ्यूल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की। ग्लोबल एवरेज जेट फ्यूल की कीमत 24 अप्रैल को खत्म सप्ताह में 179.46 डॉलर प्रति बैरल थी जो फरवरी की तुलना में 80 फीसदी ज्यादा है। फरवरी के अंतिम दिनों में इसकी कीमत 99.40 डॉलर थी।
एयरलाइन कंपनियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट में जेट फ्यूल की हिस्सेदारी 40 फीसदी तक होती है। इसमें मामूली तेजी भी एयरलाइन कंपनियों के मुनाफे को प्रभावित कर सकती है और इससे एयर टिकट की कीमत बढ़ सकती है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकांश फ्लाइट्स पर कंपनी ऑपरेटिंग कॉस्ट भी नहीं निकाल पा रही है। अगर एटीएफ में तेजी जारी रही तो हमें फ्लाइट्स में और कटौती करनी पड़ेगी।

एयर इंडिया का घाटा

एटीएफ की कीमत बढ़ने से एयर इंडिया पर इंडिगो से ज्यादा असर हो रहा है। इसकी वजह यह है कि टाटा ग्रुप की इस कंपनी का इंटरनेशनल ऑपरेशन ज्यादा है। पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से एयर इंडिया की यूरोप और नॉर्थ अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स को लंबा रूट लेना पड़ रहा है। इससे तेल की खपत और क्रू कॉस्ट बढ़ गया है। नॉर्थ अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स को वियना या स्टॉकहोम में रुकना पड़ रहा है। इससे एयरलाइन का खर्च बढ़ गया है।
एयर इंडिया का घाटा पहले ही 20,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। टाटा संस और उसकी स्ट्रैटजिक पार्टनर सिंगापुर एयरलाइन्स पर इस घाटे को कम करने और एयर इंडिया को मुनाफे में लाने का भारी दबाव है। हाल में कंपनी के विदेशी सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कार्यकाल समाप्त होने से एक साल पहले ही इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने तक वह अपने पद पर बने रहेंगे। एयर इंडिया को टाटा ग्रुप ने 2022 में खरीदा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.