आर्कटिक में खतरनाक ब्लास्ट के बाद अमेरिका में बर्फीला तूफान, 30 मिनट में 40 डिग्री तक गिरा तापमान
Updated on
24-12-2022 04:27 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के 48 राज्य इस समय खतरनाक सर्दी की गिरफ्त में है। शुक्रवार को देश में बर्फीले तूफान ने हालात और बिगाड़ दिए। इस सर्दी ने नौ लोगों की जान ले ली है। करीब 15 लाख घरों में बिजली नहीं है और इस वजह से स्थिति और खराब हो गई है। न्यूयॉर्क से लेकर वॉशिंगटन और मैक्सिको बॉर्डर तक सर्दी का सितम महसूस किया जा रहा है। आर्कटिक में आए जोरदार तूफान ने अमेरिका से लेकर कनाडा तक यही हाल कर दिया है। इस तूफान की वजह से जोरदार हवाएं चलीं और तापमान खून जमाने वाली स्थिति तक पहुंच गया है। कई बड़े एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल हैं और सफर करना काफी मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को आर्कटिक महासागर में इलियट तूफान ने दस्तक दी है और इस वजह से ही मौसम का यह रूप देखने को मिल रहा है।
3 हजार किलोमीटर तक बर्फ बुधवार को अमेरिका की चयान सिटी में सिर्फ आधे घंटे में 40 डिग्री तक गिर गया। यह शहर व्योमिंग राज्य में आता है और यहां पर 24 घंटे में तापमान में 51 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। दोपहर 1:05 मिनट पर तापमान 6.1 डिग्री था लेकिन 1:35 होते-होते यह -16 डिग्री पर आ गया। दो घंटे के अंदर यह -22 डिग्री तक पहुंच गया। इस तूफान की वजह से तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा तक बर्फ ही बर्फ बिछी हुई है। इसकी वजह से लोग ड्राइविंग तक नहीं कर पा रहे हैं। टेक्सास से मेन तक बिजली गायब है और लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। हीटिंग उपकरण ऑन नहीं हो पा रहे हैं और इस वजह से सर्दी का सामना करना मुश्किल हो गया है।
क्या बोले बाइडेन अधिकारियों ने मौसम की वजह से लोगों को वॉर्निंग दी है कि वो कार लेकर सड़क पर न निकलें। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले कुछ दिनों में देश के मध्य और पूर्वी भागों में संभावित रूप से बुरे प्रभाव की वॉर्निंग दी गई है। आर्कटिक महासागर में ब्लास्ट की वजह से हालात और बिगड़ सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस तूफान के बारे में लोगों को वॉर्निंग दी। उन्होंने कहा, 'यह वह सामान्य स्नो डे नहीं है जब आप बचपन में थे और बर्फ से खेलते थे। यह काफी डरावना है और संभलकर रहने की जरूरत है।' क्रिसमस सेलिब्रेशन कैंसिल नेशनल वेदर सर्विस के बॉब ओरवेक ने बताया कि अमेरिका के 48 राज्यों में करीब 20 करोड़ लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा इतिहास में कभी-कभार ही देखने को मिलता है। हवाई जहाज से लेकर ट्रेन और ऑटोमोबाइल तक सबकुछ बंद हो गया है। हजारों किलोमीटर तक की सड़क भी बंद कर दी गई है। न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड रेल रोड पर बाढ़ ने लॉन्ग बीच के हिस्से को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए मजबूर कर दिया है। न्यूयॉर्क निवासियों की मानें तो अब क्रिसमस पर कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा। रविवार सुबह तक करीब दो घंटे तक ऐसी ही बर्फबारी की आशंका है। ऐसे में लोगों ने अपने परिवार वालों और दोस्तों को घर में ही रहने के लिए कहा है।
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…