सेंट्रल बैंक में आई छह परसेंट उछाल, अभी लगाएंगे पैसा हो तो सकता है मोटा मुनाफा
Updated on
18-11-2022 09:09 PM
सरकारी बैंकों के शेयरों में एक बार फिर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।
इसकी वजह यह है कि हाल के दिनों में सरकारी बैंकों का प्रदर्शन बेहतर रहा
है। इस बीच सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के शेयरों में
छह फीसदी से अधिक तेजी आई है। खासकर इंस्टीट्यूशंस की तरफ से स्ट्रॉन्ग
ट्रेडिंग एक्टिविटी दिख रही है। शुक्रवार को ट्रेडिंग सेशन में अपनी कैटगरी
में टॉप ट्रेंडिंग स्टॉक में शामिल रहा। टेक्निकली इस शेयर ने औसत से अधिक
वॉल्यूम के साथ अपने आठ हफ्ते के कप पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। मामूली
गिरावट के साथ इसमें लोअर लेवल पर फ्रेश बाइंग इंटरेस्ट दिख रहा है और अभी
यह पिछले पाइवट और 52 हफ्ते के हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
इसके
सभी मूविंग एवरेज ऊपर की तरफ जा रहे हैं जो शॉर्ट और लॉन्ग-टर्म में इस
स्टॉक में तेजी का इशारा दे रहा है। इसका 14 दिन की अवधि का RSI (68.79)
मजबूत तेजी का इशारा दे रहा है। इसका ADX (34.05) बढ़ रहा है और स्ट्रॉन्ग
ट्रेंड दिखा रहा है। इसका KST और TSI इंडिकेटर भी बुलिश दिख रहा है।
पॉजिटिव प्राइस पैटर्न और बुलिश टेक्निकल पैरामीटर्स को देखते हुए आने वाले
दिनों में इस स्टॉक में तेजी आने की संभावना है। अभी बैंक का शेयर एनएसई
पर 24 रुपये पर ट्रेडिंग कर रहा है। लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स और मूमेंटम
ट्रेडर्स आने वाले दिनों में इस स्टॉक पर नजर रख सकते हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…