क्वींसलैंड की पुलिस आयुक्त कैटरीना कैरोल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक अन्य अधिकारी को गोली लग गई, जबकि एक अन्य अधिकारी वहां से जान बचाकर निकलने में सफल रहा। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विशेष पुलिस अधिकारियों और हवाई बल को सहायता के लिए बुलाया गया और घटनास्थल की घेराबंदी की गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद पुलिस के साथ एक अन्य मुठभेड़ में दो पुरुषों तथा एक महिला की मौत हो गई।