चांदी में अचानक भारी गिरावट, 5000 रुपये लुढ़की, सोना चमका, नए रेट जान लीजिए
Updated on
17-02-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में दो फीसदी की भारी गिरावट आई। यह घटकर 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, सोने की कीमतों में 700 रुपये का उछाल देखा गया। यह 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में चांदी की कमजोरी के कारण इसमें गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट सोने को केंद्रीय बैंक की खरीदारी और सुरक्षित निवेश की मांग से सहारा मिला।
अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 5,000 रुपये या 1.96 फीसदी लुढ़ककर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। यह शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। दूसरी ओर 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। पिछली बार यह 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी नरम
लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने बताया कि वीकेंड की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। इससे चांदी की शुरुआत नरम रही। उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, केंद्रीय बैंक की खरीदारी, आईटी और एआई शेयरों में गिरावट के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में बढ़ोतरी और कमजोर डॉलर इंडेक्स ने इसके नुकसान को को कम करने में मदद की है।'वैश्विक बाजारों में भी यही रुझान दिखा। हाजिर चांदी लगभग एक फीसदी घटकर 76.94 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना 40.10 डॉलर या एक फीसदी घटकर 5,003.01 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर में मामूली सुधार और उसके बाद लिवाली की कमी से कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा। इससे सोमवार को सोने में गिरावट आई। उन्होंने यह भी बताया कि लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण चीनी बाजार बंद होने से कारोबारी गतिविधियां धीमी रहीं। चीनी प्रतिभागियों की गैर-मौजूदगी ने बाजार की धारणा को कमजोर किया है। खासकर चांदी के हालिया उतार-चढ़ाव में उनकी अहम भूमिका रही है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…