पहली गेंद पर चौका फिर खाया गच्चा, डेब्यू मैच को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे शुभमन गिल
Updated on
04-01-2023 04:28 PM
मुंबई: आईपीएल में लगातार रन बनाने और टेस्ट-वनडे टीम में खुद को स्थापित करने के बाद अब शुभमन गिल का टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू हो चुका है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। मगर गिल इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाए। पहली गेंद पर चौका मारने के बाद वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। खराब शॉट सिलेक्शन उनकी लुटिया डूबा बैठा।
दरअसल, शुरुआती दो ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए ताबड़तोड़ 26 रन कूट दिए थे। ऐसे में श्रीलंकाई कप्तान ने प्लान बदलते हुए तीसरे ही ओवर में स्पिन अटैक लगाया। ये चाल काम कर गया। महिश तीक्षणा ने ओवर की तीसरी बॉल तेज फेंकी, जिसे खेलने में गिल पूरी तरह चूक गए। जोरदार अपील पर अंपायर अनिल कुमार चौधरी ने अंगुली खड़ी कर दी। अपनी पांचवीं ही गेंद पर शुभमन 7 रन बनाकर चलते बने और भारत ने 27 रन पर पहला विकेट गंवा दिया।23 साल के शुभमन पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने के बाद अब नई फ्रैंचाइजी गुजरात टाइटंस के साथ हैं। 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के बाद अगले साल यानी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में पहला टेस्ट मैच खेला। अब श्रीलंका के विरुद्ध डेब्यू करने के बाद वह तीनों फॉर्मेट खेलने वाले प्लेयर बन चुके हैं।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…