Select Date:

श्रेयस अय्यर ने दोहराई गलती, अब BCCI ने ठोका 24 लाख का जुर्माना, PBKS की पूरी टीम को भी मिली सजा

Updated on 04-04-2026 12:09 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच बीते 3 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरी बार आईपीएल के कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया। श्रेयस अय्यर पर पहले मैच में भी स्लो ओवर रेट के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था। वही गलती अब अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी दोहराई है।

श्रेयस अय्यर पर लगा 24 लाख का जुर्माना

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया। यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध था, जो आईपीएल कॉड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत आता है।
बता दें किं इम्पैक्ट प्लेयर समेत पूरी पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 पर भी जुर्माना लगा है। 6 लाख रुपये या 25 परसेंट मैच फीस सबकी काटी जाएगी, जो भी कम होगा।

पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 209 रन बोर्ड पर लगाए। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 73 रन की तूफानी पारी खेली। शिवम दुबे 45 रन बनाकर नाबाद रहे तो सरफराज खान ने भी 32 रन ठोके। पंजाब किंग्स की तरफ से विजयकुमार विशक ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने लिया।
210 रन का टारगेट पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट रहते चेज कर लिया। पंजाब के टॉप ऑर्डर से हर एक बल्लेबाज ने अपना योगदान दिया। कप्तान अय्यर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 43, प्रियांश आर्य ने 39 तो कूपर कोनोली ने 36 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 2-2 विकेट मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.