Select Date:

पीएम मोदी से बातचीत को गिड़गिड़ाए शहबाज, मक्‍की पर गाज, भारत से दोस्‍ती को यूं मजबूर हुआ कंगाल पाकिस्‍तान

Updated on 17-01-2023 07:08 PM
इस्‍लामाबाद: भारत और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍तों को लेकर दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। एक तरफ कंगाल पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्‍तान के आका चीन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में लश्‍कर-ए-तैयबा के संस्‍थापक हाफिज सईद के रिश्‍तेदार अब्‍दुल रहमान मक्‍की को वैश्विक आतंकी घोषित क‍िए जाने पर अपने विरोध खत्‍म कर लिया। इसके बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र ने मुंबई आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड मक्‍की को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया। आइए समझते हैं पाकिस्‍तान और चीन का अचानक से हृदय परिवर्तन कैसे हो गया और वे भारत के साथ दोस्‍ती की ओर क्‍यों कदम बढ़ा रहे हैं।
दरअसल, यह दोनों ही घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब पाकिस्‍तान डिफॉल्‍ट होने की कगार पर है और शहबाज शरीफ दुनियाभर में घूम-घूमकर डॉलर की भीख मांग रहे हैं। यही नहीं पाकिस्‍तान को आर्थिक संकट के साथ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्‍तान आतंकियों के खूनी हमले का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं अफगान सीमा पर अक्‍सर तालिबानी सैनिकों के साथ पाकिस्‍तान की जंग होती रहती है। पाकिस्‍तानी अ‍ब भारत की सीमा की बजाय अफगान सीमा की सुरक्षा को मजबूर हो गई है। वहीं भारत लगातार तेजी से विकास कर रहा है और दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन गया है।

शहबाज ने भारत से क्‍यों लगाई बातचीत की गुहार


पाकिस्‍तान अभी आटे के गंभीर संकट का सामना कर रहा है और दाम आसमान छू रहे हैं। पाकिस्‍तान के कई इलाकों में आटे को लेकर लोगों में हिंसक झड़प हो चुकी है। इसके अलावा पाकिस्‍तान में महंगाई अपने रेकॉर्ड स्‍तर को छू रही है। पाकिस्‍तान अभी आईएमएफ के प्रोग्राम में जाने वाला है, इससे मंहगाई कई गुना और बढ़ जाएगी। पाकिस्‍तान में इस साल चुनाव होने हैं और इमरान खान सियासी जंग के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि इमरान खान फिर से सत्‍ता में आ सकते हैं। पाकिस्‍तान में आसमान को छूती महंगाई इमरान खान का रास्‍ता साफ कर सकती है। यही वजह है कि शहबाज को भारत से बातचीत की गुहार लगानी पड़ रही है।

पाकिस्‍तान को बचाने के लिए चीन को अरबों डॉलर लोन देना पड़ा है। चीन के पैसे पाकिस्‍तान लौटा भी नहीं पा रहा है। वहीं भारत लगातार आतंकियों को शरण देने को लेकर पाकिस्‍तान और चीन पर हमलावर है। माना जा रहा है कि इन्‍हीं वजहों से पाकिस्‍तान और चीन को आतंकी मक्‍की पर अपने रुख को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अब भारत से मांग की है कि पीएम मोदी के साथ कश्‍मीर जैसे ज्‍वलंत मुद्दों पर 'महत्‍वपूर्ण और ईमानदार' से भरी बातचीत होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच 3 युद्ध हो चुके हैं और इससे उनके देश में संकट, गरीबी और बेरोजगारी आई है।

'शहबाज शरीफ को दुनिया से भीख मांगनी पड़ रही'


इससे पहले पाकिस्‍तान के कई विशेषज्ञों ने शहबाज सरकार को नसीहत दी थी कि वह भारत के साथ बैर को भुलाकर दोस्‍ती करे। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान गंभीर आर्थिक संकट में घिरा है और शहबाज को दुनिया से भीख मांगनी पड़ रही है। वहीं भारत हर दिन तेजी से विकास कर रहा है। पाकिस्‍तानी विश्‍लेषक शहबाद चौधरी ने चेतावनी दी कि जहां पाकिस्‍तानी अर्थव्‍यवस्‍था तबाह हो गई है, वहीं भारत दुनिया के दुश्‍मनों रूस और अमेरिका के साथ दोस्‍ती को एक नई ऊंचाई पर ले जा चुका है। भारत अब अपनी शर्तें और नीतियां आगे बढ़ा रहा है। भारत युद्ध के बाद भी रूस से तेल खरीद रहा है और वहां की जनता फायदा उठा रही है। भारत का सपना साल 2037 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने का है। वहीं पाकिस्‍तान के पास अब केवल 10 अरब डॉलर का ही विदेशी मुद्रा भंडार ही बचा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
 23 June 2026
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
 23 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
 23 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
Advt.