शर्मा जी का लड़का 3 साल से शांत है, अब विराट कोहली की तरह रोहित के बल्ले से चाहिए शतक
Updated on
12-01-2023 07:48 PM
कोलकाता: ये साल वर्ल्ड कप वाला है। भारतीय सरजमीं पर अक्टूबर-नवंबर में 50 ओवर का वर्ल्ड कप होना है। 2011 के बाद विश्व कप का सूखा खत्म करने का इससे अच्छा मौका शायद ही मिले। टीम इंडिया चाहेगी कि उसके स्टार प्लेयर्स रंग में लौट आए। विराट कोहली ने तो एक महीने के भीतर दो-दो शतक लगा दिया। अब बारी रोहित शर्मा की है। भारतीय कप्तान ने पिछले तीन साल से वनडे में कोई शतक नहीं लगाया है। हिटमैन ने 19 जनवरी 2020 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 रन की पारी खेली। तब से जारी शतकों का सूखा बदस्तूर जारी है।
ईडन गार्डंस रास आता है पिछले शतक के बाद से शर्माजी के लड़के ने 12 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें चार अर्धशतक भी लगाए, लेकिन उसे शतक में तब्दील नहीं कर पाए। वैसे आज अच्छा मौका है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे कोलकाता के जिस ईडन गार्डंस में हो रहा है, वो रोहित को रास आता है, उन्होंने इस ग्राउंड पर नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में वनडे की विश्व रिकॉर्ड 264 रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के खिलाफ दिसंबर में दूसरे वनडे में लगी चोट से ठीक होकर हिटमैन ने गुवाहाटी में 67 गेंदों में 83 रन बनाए थे।
पिच और मौसम श्रीलंका के लिए आज का मैच जीतना काफी अहम है क्योंकि अगर दूसरा मैच गंवाया तो सीरीज भी हार जाएंगे। ईडन पर पहली पारी का औसत स्कोर 245 रन है, लेकिन दूसरी पारी में यह नीचे गिरकर 206 पर पहुंच जाता है। इस पिच पर बल्ले और गेंद के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलती है। शुरुआत में पेसर्स को यहां पिच से मदद मिल सकती है लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए यह आसान होती जाएगी। रात को 10 डिग्री तक तापमान गिरेगा और ओस का असर दिखेगा।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…