Select Date:

आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज के शेयरों की हुई दमदार लिस्टिंग! गदगद हुए निवेशक, पूरी डिटेल

Updated on 21-11-2022 04:43 PM
नई दिल्ली: आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर (Archean Chemical IPO) की सोमवार यानी 21 नवंबर 2022 को शानदार लिस्टिंग हो गई है। आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर (Archean Chemical IPO) के शेयर बीएसई पर 449 रुपये के भाव पर लिस्‍ट हुए हैं। वहीं एनएसई पर ये 450 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए हैं। जबकि कंपनी ने आईपीओ के तहत अपर प्राइस बैंड 407 रुपये तय किया था। हर शेयर पर निवेशकों को 42 रुपये का फायदा हुआ है। यह आईपीओ 32 गुना सब्‍सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट में भी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईपीओ को बंपर रिस्पांस मिल रहा था। आर्कियन केमिकल के शेयर ग्रे मार्केट में 120-130 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान संभावना जताई जा रही थी कि कंपनी के शेयरों की दमदार लिस्टिंग हो सकती है।


32.23 गुना हुआ था सब्सक्राइब
आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईपीओ (Archean Chemical IPO) को निवेशकों का अच्‍छा समर्थन मिला था। 11 नवंबर को बंद हुए इस 1462.31 करोड़ रुपये के आईपीओ को 32.23 गुना अधिक बोलियां मिलीं थी। इस आईपीओ का क्यूआईबी के लिए आरक्षित हिस्सा 48.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 9.96 गुना बोलियां मिलीं थी। निवेशकों के साथ ही ग्रे मार्केट में भी इस इश्‍यू के गैर-सूचीबद्ध शेयरों को अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा था। आईपीओ का इश्यू प्राइस 386-407 रुपये था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.