Select Date:

चोट के कारण शमी टीम इंडिया से बाहर:बांग्लादेश में वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, उमरान को मौका

Updated on 04-12-2022 05:57 PM

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कंधे की चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। वे अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। बांग्लादेश में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को होना है। शमी चोट की वजह से इसके लिए फिट नहीं है। शमी ऑस्ट्रेलिया में पिछले महीने टी-20 वर्ल्ड कप से लौटने के बाद प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे।

शमी के बाहर होने के बाद उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। उमरान ने हाल ही में न्यूज़ीलैंड दौरे पर वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। तीन वनडे मैचों में उनके नाम तीन विकेट हैं। वनडे के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश से दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। शमी टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे। इस चोट के बाद वे टेस्ट खेल सकेंगे या नहीं, यह फिलहाल साफ नहीं है।

भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ीं
मोहम्मद शमी के चोटिल होने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वे वनडे के साथ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। चोट की वजह से पहले ही भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। इधर, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हैं।

टेस्ट में सैनी और मुकेश को टेस्ट में मिल सकता है मौका
मोहम्मद शमी के टेस्ट सीरीज से बाहर होने पर मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को मौका मिल सकता है। नवदीप सैनी और मुकेश कुमार अभी बांग्लादेश में ही हैं। वह बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया ए के सदस्य हैं। दोनों ने बांग्लादेश की ए टीम के खिलाफ चार दिवसीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। मुकेश ने तीन विकेट लिए हैं। वहीं नवदीप सैनी ने चार विकेट लिए हैं। मुकेश अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और सैनी भारत के लिए दो टेस्ट खेल चुके हैं। वहीं 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के हिस्सा थे।

बांग्लादेश में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.