Select Date:

T20I के बॉस रोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Updated on 05-10-2022 05:34 PM

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म टीम के लिए थोड़ा चिंता का विषय है, क्योंकि रोहित बतौर सलामी बल्लेबाज टीम के लिए खेलते हैं और अगर कप्तान के पिछले 10 मैचों के आंकड़ों पर नजर डाले तो रोहित सिर्फ एक पारी में अर्धशतक लगा पाए हैं, लेकिन उसके अलावा उनकी पिछली पारियों में वो दम नहीं नजर नहीं आया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। 

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाप नागपुर मैच में 46 रन की दमदार पारी खेली थी, लेकिन निरंतर टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहे हैं। अपनी पिछली तीन पारियों में वह दो बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में वह शून्य पर आउट हुए। दूसरे मैच में 43 रन बनाए और फिर तीसरे मैच में जीरो पर आउट हो गए।

इसी के साथ रोहित शर्मा ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जोकि टी20 इंटरनेशनल में 10 बार जीरो पर आउट हुए हैं। रोहित टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने भारत के लिए 142 मैच खेलते हुए 3737 रन बनाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में दो गेंद में रोहित बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। केएल राहुल 5 बार और विराट कोहली 4 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.