सिलेक्टर्स ने नहीं चुना था विराट कोहली को कप्तान... अजय जडेजा ने रोहित-हार्दिक पर दिया बड़ा बयान
Updated on
09-01-2023 08:56 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया। मेजबानों ने दिखाया कि वे विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भी जीत सकते हैं। दूसरी ओर, श्रीलंका सदमे की स्थिति में है, क्योंकि 91 रनों से मैच हारना काफी अपमानजनक है। ऐसा लग रहा था जैसे वे चुनौती के लिए तैयार नहीं थे। दासुन शनाका ने जोर जरूर लगाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
इसके साथ ही टी-20 कप्तानी को लेकर हार्दिक पंड्या और भी मजबूत हो गया है। इस बारे में क्रिकबज से बातचीत के दौरान अजय जडेजा ने बड़ा बयान दिया। पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने कहा- पंड्या ने उमरान का अच्छा इस्तेमाल किया, उन्होंने सभी सही चीजें की हैं। मैं कहूंगा कि सिर्फ इसलिए कि एक हफ्ते पहले आप कप्तान नहीं थे और एक हफ्ते बाद आप हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उतनी तेजी से नहीं दौड़ना है, जितना आप दौड़ रहे थे या क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। आपको वह सबकुछ जारी रखना चाहिए।
अजय जडेजा ने कप्तानी को लेकर भी दिलचस्प कमेंट किया। उन्होंने हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा पर एक ऐसा कॉमेंट किया जिसका तार धोनी और विराट से जुड़ता है। उन्होंने कहा- फिलहाल हमारे पास अभी भी रोहित शर्मा हैं, जो आगे बढ़ रहे हैं और उनके रिकॉर्ड बताते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। हर किसी को अपना स्थान मिला है, लेकिन हार्दिक को इंतजार करना होगा।
उन्होंने धोनी और विराट को लेकर कहा- महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी के लिए विराट कोहली को चुना था। वह उनके उत्ताराधिकारी बने। यह बोर्ड या चयनकर्ताओं ने नहीं किया था। मुझे लगता है कि आपको इसे यहां से आगे ले जाना चाहिए। रोहित को अपना उत्तारिधिकारी चुनने देना चाहिए। बता दें कि धोनी के बाद विराट कोहली कप्तान बने थे, जबकि उनके बाद रोहित शर्मा के पास कप्तानी आई।
उल्लेखनीय है कि माना जा रहा था कि नए वर्ष के साथ ही हार्दिक पंड्या को टी-20 टीम का कप्तान बना दिया जाएगा, लेकिन सिकेटर्स ने इस पर कोई फैसला नहीं किया। हालांकि, रोहित की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक को कप्तान बनाया गया, जबकि वनडे के लिए केएल राहुल की जगह उपकप्तान बनाया गया है।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…