Select Date:

सूर्य के तेज को देख पाकिस्तानी दिग्गज बोले- वह दूसरे ग्रह से आया है

Updated on 07-11-2022 05:31 PM

टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बार फिर से अविश्वसनीय बल्लेबाजी करके पूरी क्रिकेट बिरादरी को हैरान कर दिया। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 61 रनों की पारी खेली और इसी वजह से भारत अपना अंतिम टी 20 विश्व कप ग्रुप मैच 71 रनों से जीतने में सफल रहा। इसी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि बॉलर जाए तो जाए कहां?

एमसीजी में सूर्यकुमार की पारी के सबसे अविश्वसनीय शॉट्स में से एक फुल टॉस डिलीवरी के खिलाफ फाइन लेग पर जड़ा स्कूप शॉट था। इस पारी में छह चौके और चार छक्के उन्होंने जड़े। जैसे ही उस शॉट का रीप्ले ए स्पोर्ट्स पर दिखाया गया तो पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारत के स्टार बल्लेबाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक अलग ग्रह से आए हैं।


अकरम ने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक अलग ग्रह से आए हैं। वह किसी और से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने  जितने रन बनाए हैं...वह सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं, बल्कि दुनिया के शीर्ष गेंदबाजी आक्रमणों के खिलाफ बनाए हैं और ये देखने लायक है।" अकरम के बयान के बाद वकार यूनिस ने कहा, "बॉलर जाए तो जाए कहां?" उन्होंने कहा कि ऐसे बल्लेबाज के खिलाफ योजना बनाना कठिन है।

 

वकार यूनिस ने कहा, "टी20 में उसे आउट करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? मेरा मतलब है कि वनडे और टेस्ट में आप योजना बना सकते हैं और उसे आउट कर सकते हैं, लेकिन टी20 में वैसे भी गेंदबाज बैकफुट पर होता है और जब कोई इस तरह की फॉर्म में होता है तो उसके खिलाफ गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान ने पिछले मैच में उसके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्होंने उस पर छोटी गेंदों की बौछार की। हो सकता है कि बचने का यही एकमात्र तरीका हो।"  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.