वजन कम करने में जुटे रोहित शर्मा, वनडे सीरीज से पहले जिम में बहाते दिखे पसीना
Updated on
07-01-2023 06:31 PM
मुंबई: खराब फिटनेस के लिए बदनाम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जिम में पसीना बहा रहे हैं। बीते कुछ साल से हिटमैन लगातार इंजर्ड होते रहे हैं। बढ़ता वजन भी उनके खेल में बाधा बनता आया है, ऐसे में रोहित नए चैलेंज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियां कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 10 जनवरी से गुवाहाटी में होगी। रोहित ने एक्सरसाइज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान वह मिक्स वेट और मशीनों का इस्तेमाल किया।
रोहित ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। पहले वनडे में स्लिप में फील्डिंग के दौरान उनका अंगूठा चोटिल हो गया था, जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज समेत पूरे दौरे से ही बाहर हो गए थे। वैसे भी साल 2022 हिटमैन के लिए काफी अच्छा नहीं रहा था। पिछले साल 40 पारियों में उन्होंने 995 रन बनाए, ये रन 27.63 के औसत से आए, जिसमें छह अर्द्धशतक शामिल हैं। 2012 के बाद पहली बार उन्होंने पूरे एक साल तक अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को वनडे सीरीज से पहले आठ जनवरी तक गुवाहाटी में इकट्ठा होने को कहा है। हार्दिक पंड्या एंड कंपनी मौजूदा टी-20 सीरीज के पूरा होने के बाद राजकोट से टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ेंगे। रोहित के अलावा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित कई अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी भी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय दल में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी को बारसापारा के एसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछली बार 2018 में खेले गए एकदिवसीय मैच में कोहली की अगुवाई में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत ने रोहित और कोहली दोनों के शतकों के साथ 323 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…