Select Date:

SC ने केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को दी जमानत

Updated on 10-09-2022 05:28 PM

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को जमानत देते हुए कहा कि सभी को विचार अभिव्यक्ति का अधिकार मिला हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से सवाल किया कि हाथरस की रेप और हत्या की पीड़ित लड़की के लिए न्याय मांगना कैसे अपराध हो गया। चीफ जस्टिस यूयू ललित की अगुआई वाली बेंच यूपी सरकार के उस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई, जिसमें कहा गया था कि कप्पन के पास मिले साहित्य उत्तेजना फैलाने वाले थे। जब कोर्ट ने सवाल किया तो बताया गया कि साहित्य हाथरस की लड़की के लिए न्याय मांगने से संबंधित था। सुप्रीम कोर्ट ने इस तथ्य को देखने के बाद कहा कि हर शख्स को विचार अभिव्यक्ति का अधिकार मिला हुआ है। कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा कि 'हाथरस की पीड़िता के लिए न्याय चाहिए' जैसे विचार को प्रसारित करना कैसे कानून की नजर में अपराध है। इस दौरान जस्टिस एस रवींद्र भट्ट ने निर्भया केस का उदाहरण दिया और कहा कि 2012 में निर्भया रेप केस हुआ था और दिल्ली में इंडिया गेट पर निर्भया को न्याय दिलाने के लिए जबर्दस्त प्रदर्शन हुआ था। उसके बाद कानून बदल गया था।

भट्ट ने उस घटना की याद दिलाते हुए कहा कि जब निर्भया केस हुआ था तो दिल्ली की जनता इंडिया गेट पर आ गई थी और न्याय के लिए प्रदर्शन हुआ था। कानून में बदलाव के लिए आवाज उठाई गई और फिर कानून में बदलाव हुआ था। कई बार सिस्टम की कमी को उजागर करने के लिए ऐसा करना सही भी होता है। मौजूदा मामले में जो लिटरेचर है, उसमें कुछ भी उत्तेजना फैलाने वाला नहीं दिख रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.