Select Date:

सिर्फ मौके बर्बाद करते हैं संजू सैमसन, पहले बैटिंग में विकेट फेंका बाद में कैच टपकाते दिखे

Updated on 04-01-2023 04:29 PM
मुंबई: संजू सैमसन के बारे में अक्सर कहा जाता है कि उन्हें मौके नहीं मिलते, लेकिन ये बात भी उतनी ही सच है कि मिले मौकों को संजू भुना नहीं पाते। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मैच को ही ले लीजिए। जब यह युवा विकेटकीपर मैदान पर आया तो उनके पास कई ओवर्स पड़े थे, लेकिन संजू को तो मानो वापस पवेलियन जाने की जल्दी थी। विकेट फेंकने की हड़बड़ी थी। एक बार बचे तो अगली कुछ गेदों में उस जीवनदान का सत्यानाश कर दिया। 6 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने।
वनडे टीम में जगह न बना पाने वाले संजू सैमसन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद ग्राउंड पर जब दाएं हाथ का यह बल्लेबाज घुसा तो खामोश स्टेडियम में जोश भर गया। डीप मिडविकेट पर धनंजय डी सिल्वा को स्लॉग मारने के चक्कर में वह बाल-बाल बचे थे, चरिथ असलांका ने उनका मुश्किल कैच छोड़ा था, लेकिन दो गेंद बाद ही श्रीलंकाई खेमे में तब खुशी की लहर दौड़ गई जब बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वह शॉर्ट थर्ड मैन पर दिलशान मदुशंका के हाथों लपके गए।
इतना ही नहीं फील्डिंग में भी वह रंग में नजर नहीं आए। अमूमन संजू सैमसन को बढ़िया फील्डिंग के लिए जाना जाता है, वह मुश्किल से मुश्किल कैच भी लपक लेते हैं, लेकिन श्रीलंकाई पारी की दूसरी ही गेंद पर कैच छोड़ दिया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने ऑफ स्टंप पर लैंथ बॉल फेंकी, जिसे निसंका लेग साइड पर खेलना चाहते थे, लेकिन बॉलर के सिर के ऊपर मार बैठे। संजू सैमसन ने मिड ऑफ से बाईं ओर दौड़ लगाई, लगा कि गेंद उनकी मुट्ठी में आ ही जाएगी पर बॉल छिटक गई। अब कोई संजू के साथ खड़ा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.