इसके अलावा भी कई बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। वहीं अमृतसर में पाकिस्तान की सीमा से सटे गांव में एनकाउंटर के दौरान भी तीन बदमाश मारे गए थे। उन्हें लेकर भी पुलिस ने बताया था कि ये तीनों ही सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में संलिप्त थे और उनकी तलाश में पुलिस पहुंची थी। टीम को देखते ही उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी और जवाबी ऐक्शन में वे मारे गए थे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 30 मई को मानसा के जवाहरके गांव में गोलियां बरसाकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। करीब एक सप्ताह के बाद पुलिस इस हत्याकांड के बारे में खुलासा कर पाई थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।