ब्रिटेन को समुद्र में डुबो सकता है रूस का सुपर न्यूक्लियर टॉरपीडो, पोसाइडन के साथ तैयार है बेलगोरोड सबमरीन
Updated on
18-01-2023 06:28 PM
मॉस्को : रूस के पोसाइडन परमाणु टॉरपीडो की पहली खेप तैयार हो चुकी है और इसे रूस की बेलगोरोड सबमरीन पर लगाया जाएगा। इस हथियार को लेकर रूस दावा करता है कि यह 'ब्रिटेन को समुद्र की गहराई में डुबो सकता है'। इसे 'समुद्र का सबसे विनाशक हथियार' कहा जाता है जो पश्चिमी वॉर-प्लैनर्स को चिंता में डाल सकता है। कहा जाता है कि यह सुनामी जैसी लहरें पैदा कर सकता है और तटीय शहरों में रेडिएशन फैला सकता है। रूस के इस हथियार का बाहर आना न सिर्फ यूक्रेन बल्कि पश्चिम के लिए भी खतरे की घंटी है।
पोसाइडन टॉरपीडो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। परमाणु ऊर्जा की मदद से यह अपने लक्ष्य तक कई किमी की यात्रा कर सकता है। माना जा रहा है कि रूस इसका इस्तेमाल यूक्रेन के दक्षिणी तटरेखा या पश्चिमी युद्धपोतों के खिलाफ कर सकता है। इसके लिए अक्सर 'सुपर-टॉरपीडो' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। कम से कम 30 टॉरपीडो बेलगोरोड सबमरीन पर भेजे जा रहे हैं जिसके बाद यह दुनिया के सबसे बड़े टॉरपीडो के लिए एक 'मदरशिप' बन जाएगी।
पानी में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
रूस का 'सुपर-टॉरपीडो' 21 मीटर लंबा और दो मीटर चौड़ा है। माना जाता है कि यह पानी के नीचे करीब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है। मॉस्को इसे 'Unstoppable' करार देता है। मिरर की खबर के अनुसार, एक रूसी सूत्र ने कहा कि पोसाइडन की पहले खेप तैयार हो चुकी है और आने वाले समय में यह बेलगोरोड सबमरीन को मिल जाएगी। 184 मीटर लंबी बेलगोरोड रूस की सबसे बड़ी पनडुब्बी है।
'ब्रिटेन को समुद्र में डुबोने में सक्षम'
रूस ने बेलगोरोड को कई गुप्त परमाणु टॉरपीडो को दागने के लिए डिजाइन किया है। इस विशाल पनडुब्बी पर टेस्ट को कोरोना वायरस महामारी और कई अन्य तकनीकी बाधाओं के कारण रोक दिया गया था लेकिन अब यह अपने पहले मिशन के लिए तैयार है। माना जाता है कि यह एक बार में कम से कम छह 'सुपर-टॉरपीडो' ले जाने में सक्षम है। पुतिन समर्थक एक टीवी होस्ट का दावा है कि यह हथियार 'ब्रिटेन को समुद्र की गहराई में डुबो' सकता है।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…