Select Date:

रूस का तेल निर्यात ठप, अब यूक्रेन के हमलों से दुनिया में मचेगा हाहाकार, भारत पर क्या असर?

Updated on 26-03-2026 12:28 PM
नई दिल्ली: दुनिया तेल संकट से निकल नहीं पा रही है। ईरान-अमेरिका/इजरायल के बीच युद्ध में नरमी के संकेत मिलने के बाद अब रूस पर यूक्रेन के हमलों ने चिंता बढ़ा दी है। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नाकाबंदी के बाद तेल की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। ऐसे में रूसी तेल ने भारत समेत दुनिया की ऊर्जा की काफी जरूरतों को पूरा किया। लेकिन अब रूसी तेल पर भी संकट आ गया है।

यूक्रेन के ताजा हमलों के कारण रूस को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की तेल पाइपलाइन को काफी नुकसान हुआ है। वहीं कई टैंकरों को भी जब्त किया है। इससे रूस की तेल निर्यात क्षमता का कम से कम 40 फीसदी हिस्सा ठप हो गया है। रॉयटर्स के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तेल निर्यातक रूस के लिए यह गंभीर संकट है।

तेल की कीमतों में आई तेजी

रूस के साथ यह संकट ऐसे समय आया है जब ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। गुरुवार को ब्रेंट ऑयल में करीब 2 फीसदी की तेजी आई। इस तेजी के साथ यह प्रति बैरल 104 डॉलर के पार चला गया। वहीं अमेरिकी ऑयल (WTI) में भी करीब 2 फीसदी की वृद्धि हुई और यह प्रति बैरल 92 डॉलर के ऊपर था। रूस की 2.6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए तेल राजस्व मुख्य आधार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.