डॉलर के मुकाबले फिर से बुरी तरह टूटा रुपया, पहली बार पहुंचा 83 के पार
Updated on
20-10-2022 06:26 PM
नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलते
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट हुई है। डॉलर के मुकाबले पहली बार 83.08 स्तर पर
रुपया पहुंच गया है। अमेरिकी डॉलर सूचकांक के 113 अंक से ऊपर चले जाने के
बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 83.08 स्तर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर
पहुंच गया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक रुपपा पहले 82.9825 पर खुला, फिर
83.1212 पर पहुंचा और उसके बाद नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर 83.0925 पर पहुंच
गया।
पीटीआई ने बताया कि रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6
पैसे गिरकर 83.06 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। बुधवार को भारतीय
रुपया 83.02 प्रति डॉलर के अपने सबसे कमजोर स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स लगभग 228 अंकों की गिरावट के साथ 58,877 अंकों पर है। वहीं निफ्टी
17500 अंकों के लेवल से नीचे चला गया है और 17434.90 अंकों पर कारोबार कर
रहा है। 30 शयरों में से 26 शेयर रेड लाइट पर कारोबार कर रहे है। बता दें
कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले दिनों कमजोर होते रुपये पर बयान
दिया था, जिसकी विपक्ष ने आलोचना भी की थी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने
कहा था कि ''रुपया गिर नहीं रहा है, बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है।''
डॉलर गुरुवार को बाकी देशों के करेंसी पर भी हावी हुआ। गुरुवार को येन
(जापान की करेंसी) 32 साल के नए निचले स्तर पर आ गया। जिसकी वजह से बाजारों
को हाई अलर्ट पर रखा गया। नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक (एनएबी) में एफएक्स
स्ट्रैटेजी के प्रमुख रे एट्रिल ने रॉयटर्स को बताया, "आप अभी भी ये अंदाजा
नहीं लगा सकते हैं कि अमेरिकी डॉलर कितना मजबूत होगा। मुझे अभी भी यकीन
नहीं है कि मैंने इसे देखा है।''
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…