Select Date:

युवती की मौत के बाद बवाल,प्रेमी पर दर्ज हो सकता है मामला

Updated on 17-10-2022 04:51 PM

रायपुर

राजधानी में एक युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है। दरअसल लड़की अपने प्रेमी के साथ नवा रायपुर घूमने गई थी, मगर घर उसकी लाश लौटी है। इस मामले को लेकर युवती के परिजन और बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने बवाल कर दिया और लड़की के प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की जा रही है। युवती के प्रेमी ने घायल हालत में उसे तेलीबांधा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम इस अस्पताल के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता जमा हो गए। ये सभी हंगामा करने लगे। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर सकती है.

सिलतरा इलाके में रहने वाली 24 साल की मोनिका यादव रहती थी। वो भनपुरी में रहने वाले 28 साल के वाहिद अली के प्यार में पड़ गई। कुछ समय से दोनों के बीच रिश्ता रहा। बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा और रवि वाधवानी ने बताया कि युवक लड़की से मारपीट भी किया करता था।लड़की के घर वालों पर युवक जबरन शादी करने का दबाव भी बना रहा था। मगर समाज में बदनामी के डर से वो चुप रहे। घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।मोनिका यादव रायपुर में बैंक आॅफ बड़ौदा की ब्रांच में काम भी करती थी। कुछ वक्त पहले लड़की का युवक के साथ झगड़ा भी हुआ था। वाहिद-मोनिका से मिलने उसके आॅफिस पहुंच गया। वहां उसने बैंक में जाकर युवती से बात करनी चाही।दोनों के बीच बहस भी हुई। काफी देर तक वाहिद बैंक में ही रहा जब वो मानने को राजी नहीं हुआ तो युवती उसके साथ जाने को तैयार हो गई। यहां से दोनों नवा रायपुर के लिए निकल गए थे।

बजरंग दल नेताओं ने बताया कि वाहिद ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा है कि नवा रायपुर में बाइक पर राइड करने के दौरान मोनिका पिछली सीट पर बैठी थी। वो अचानक गिर गई जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। वाहिद मोनिका को बालको अस्पताल लेकर गया। लेकिन यहां से उसे तेलीबांधा के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया और यहीं मोनिका की मौत हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.