रोहित शर्मा ने दिखाई दरियादिली, कभी सहवाग की सेंचुरी रोकने के लिए श्रीलंका ने की थी घटिया हरकत
Updated on
11-01-2023 07:33 PM
गुवाहाटी: भारत-श्रीलंका के बीच बीती रात खेले गए पहले वनडे मेंं रोहित शर्मा ने खेल भावना का जबरदस्त परिचय दिया। हिटमैन ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के खिलाफ रन आउट की अपील वापस ले ली क्योंकि शनाका अपने शतक से सिर्फ 2 रन दूर थे। शमी ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद के बाद गेंदबाजी छोर पर गेंद फेंकने से पहले आगे निकलने पर श्रीलंकाई टीम को रन आउट कर दिया था, लेकिन रोहित ने अपील वापस ले ली। आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जरूर दरियादिली दिखाई, लेकिन 13 साल पहले इसी श्रीलंकाई टीम ने वीरेंद्र सहवाग के साथ घटिया हरकत की थी।
13 साल पहले हुआ क्या था? साल 2010 में भारतीय टीम त्रिकोणीय सीरीज खेलने श्रीलंका गई थी। तीसरी टीम न्यूजीलैंड थी। दाम्बुला में खेले गए एक वनडे में श्रीलंका सिर्फ 170 रन पर सिमट गया। जवाब में विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। 35वें ओवर की शुरुआत में जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और वीरू अपने शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे। पहली ही गेंद पर बाई के अतिरिक्त 4 रन चले गए। अगली दो गेंदों पर वीरू ने कुछ नहीं किया, लेकिन चौथी गेंद को कदमों के इस्तेमाल से गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार भेज दी। खुशी में अपनी बाहें फैलाकर शतक और जीत की खुशी मनाने लगे। मगर अंपायर ने पहले ही फ्रंट-फुट नो-बॉल का संकेत दे दिया था, जिसकी वजह से सहवाग 99 पर नॉटआउट लौटे।
पूरी टीम ने मिलकर रचा था प्लान! ऐसी व्यापक अटकलें थीं कि सबकुछ जानबूझकर प्लॉट किया गया था। सामने आईं रिपोर्ट्स में कहा गया था कि श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा को कथित तौर पर स्टंप माइक पर सिंहली में यह कहते हुए सुना गया कि, 'यदि वह गेंद को हिट करता है, तो उसे रन मिलता है'। साजिश में दिलशान भी थे, जिन्होंने रणदीव को जानबूझकर नो बॉल फेंकने की सलाह दी थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बाद में कार्रवाई करते हुए सूरज रणदीव पर एक मैच का बैन लगाया था जबकि तिलकरत्ने दिलशान पर जुर्माना ठोका गया था।
कौन हैं सूरज रणदीव सूरज रणदीव ने श्रीलंका के लिए साल 2009 में डेब्यू किया था। वह 2011 वर्ल्ड कप में श्रीलंका स्क्वॉड का हिस्सा थे। 2012 में आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में भी खेल चुके हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि यह क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया में बस चला रहा है। सूरज रणदीव ने श्रीलंका के लिए 12 टेस्ट, 31 वनडे और 7 T20 इंटरनेशनल और 149 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…