लाइव मैच में कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग की तबीयत बिगड़ी, तुरंत अस्पताल ले जाया गया
Updated on
02-12-2022 09:15 PM
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। अचानक से तबीयत बिगड़
जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पर्थ के
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत
बिगड़ने के वक्त वह पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज
टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे।
पोंटिंग की हालत स्थिर
ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोंटिंग के
सहयोगियों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है। वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और
इसलिए एहतियाती जांच के लिए अस्पताल गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटिंग
को पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच टाइम के आसपास पर्थ अस्पताल ले जाया गया।
अब वह तीसरे सेशन में कमेंट्री करते नहीं दिखेंगे।
तीसरे सेशन में कमेंट्री नहीं करेंगे पोंटिंग
चैनल सेवेन के प्रवक्ता ने फॉक्स स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- रिकी पोंटिंग
अस्वस्थ हैं और आज के शेष कवरेज के लिए कमेंट्री नहीं करेंगे। मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटिंग की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने खुद
ही अपने सहयोगियों को अस्वस्थ महसूस करने के बारे में बताया था और कुछ
लक्षणों से चिंतित होने के बाद उन्होंने जांच करवाने का फैसला लिया।
चैनल सेवेन ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि क्या पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया बनाम
वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान पर्थ में चौथे दिन कमेंट्री के लिए उपलब्ध
रहेंगे या नहीं। पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच भी
हैं।
ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तानों में से एक हैं पोंटिंग
पोंटिंग का अचानक से तबीयत बिगड़ना इसलिए भी डराने वाला है क्योंकि इसी साल
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का थाईलैंड में हार्ट अटैक से निधन
हो गया था। पोंटिंग इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते थे और
उन्हें अस्पताल जाने का फैसला लिया। पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ
कप्तानों में से एक माना जाता है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो
बार वनडे में (2003, 2007) वर्ल्ड चैंपियन बनी।
पोंटिंग का करियर
पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 168 टेस्ट, 375 वनडे और 17 टी20 खेले
हैं। टेस्ट में उनके नाम 13,378 रन, वनडे में 13,704 रन और टी20 में 401 रन
हैं। टेस्ट में पोंटिंग के नाम 41 शतक और 62 अर्धशतक, वनडे में 30 शतक और
82 अर्धशतक और टी20 में दो अर्धशतक हैं। इसके अलावा पोंटिंग टेस्ट में पांच
और वनडे में तीन विकेट भी ले चुके हैं।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…