Select Date:

रविंद्र जडेजा का मिल गया रिप्लेसमेंट, बैट से बजा रहा डंका, बॉलिंग भी है जोरदार

Updated on 07-01-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) एशिया कप के दौरान सितंबर में चोटिल हो गए थे। उन्हें यह चोट मैदान पर नहीं बल्कि मैदान के बाहर लगी थी। उसके बाद से उन्होंने कोई मुकाबला नहीं खेला है। इसके बाद भी टीम को शायद ही कहीं उनकी कमी महसूस हुई है। इसकी वजह हैं अक्षर पटेल (Axar Patel)। जडेजा की तरह वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ही स्पिन गेंदबाज हैं।

कैसा है अक्षर का रिकॉर्ड?

अक्षर पटेल ने एशिया कप के बाद भारत के लिए 13 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 15 विकेट हैं। वह इस दौरान अर्शदीप सिंह के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 8 की इकोनॉमी से रन दिये हैं। इस दौरान उन्हें 7 पारियों में बल्लेबाज करने का मौका मिला है। इसमें अक्षर ने 164 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो अक्षर के नाम 39 मैच में 36 विकेट हैं। वहीं 148 की स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए हैं।
    दूसरी तरफ रविंद्र जडेजा ने 64 टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए 124.52 की स्ट्राइक रेट से 457 रन बनाए हैं। इन मैचों में उन्होंने 51 विकेट भी लिये हैं। इस दौरान जडेजा ने 7.05 की इकोनॉमी से रन खर्च किये हैं।

    टेंशन में चयनकर्ता?

    अक्षर पटेल के इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को टेंशन में डाल दिया होगा। रविंद्र जडेजा जल्द ही फिटनेस हासिल कर लेंगे। इसके बाद वह वापसी करते हैं तो किसे टीम में रखा जाएगा। अगर दोनों प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो कप्तान और कोच को टेंशन होगा। क्योंकि उनके लिये ये फैसला करना काफी मुश्किल होने वाला है कि किसे प्लेइंग इलेवन में जगह दिया जाए और किसे बाहर रखा जाए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     15 June 2026
    एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
     15 June 2026
    अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
     15 June 2026
    फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
     15 June 2026
    भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
     13 June 2026
    ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
    Advt.