राशिद खान हुए बागी, ऑस्ट्रेलिया को दे डाली धमकी, बर्बाद हो जाएगा बिग बैश लीग
Updated on
13-01-2023 06:54 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक निर्मम फैसले ने क्रिकेट जगत में नया बवाल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने यूएई में होने वाले वनडे सीरीज को रद्द कर दिया है। इसके बाद से अब अफगानी खिलाड़ियों ने बागी तेवर अपना लिए हैं। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान और नवीन उल हक जैसे खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को खुलेआम धमकी तक डे डाली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले से निराश राशिद खान ने साफ कह दिया है कि वह अब बिग बैश लीग में खेलने पर विचार करेंगे।
राशिद खान ने ट्वीट कर लिखा, 'क्रिकेट ही इस देश के लिए एकलौती उम्मीद है। इस खेल से राजनीति को दूर रखिए। राशिद ने अपने एक नोट में लिखा, 'मैं ऑस्ट्रेलिया के द्वारा लिए गए फैसले से काफी निराश हूं। मुझे गर्व महसूस होता कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करता और विश्व स्तर पर अफगानिस्तान का नाम रौशन करता लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले ने हमें पीछे धकेल दिया है। अगर ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान में खेलने में परेशानी है तो मैं उसे और अधिक नहीं बढाउंगा। हम बीबीएल में खेलने पर विचार करेंगे।'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्यों लिया सीरीज रद्द करने का फैसला
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 जनवरी को एक बयान जारी कर कहा कि वह मार्च महीने में होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज को रद्द कर रहे हैं। दोनों टीमों को यूएई में यह सीरीज खेलना था। सीए ने यह फैसला अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के कारण लिया है। सत्ता परिवर्तन के बाद से तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं को क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया है।वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि पूरी दुनिया में महिला और पुरुष क्रिकेट को समान रूप बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में जो भी देश अपने यहां महिला क्रिकेट को बढावा नहीं देगा उसके साथ वह क्रिकेट नहीं खेलागा।
नवीन उल हक ने भी बीबीएल से हटने का लिया फैसला
सिर्फ राशिद खान ही नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले से अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक भी काफी निराश हैं। उन्होंने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बिग बैश लीग से हटने का फैसला लिया है। नवीन ट्वीट कर लिखा, 'अब समय आ गया है कि हम बीबीएल में खेलने के लिए ना कहें जब तक की इस तरह की बचकानी हरकत बंद नहीं करते हैं।'
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…