राम रहीम की जेल वापसी 25 नवंबर को:हरियाणा में पंचायत चुनाव इसी दिन खत्म होंगे; पैरोल पर 2 राज्यों में 3 इलेक्शन हुए
Updated on
20-11-2022 04:39 PM
उत्तर प्रदेश (UP) के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रह रहे डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम की पैरोल में 5 दिन बचे हैं। राम रहीम की 40 दिन की पैरोल 25 नवंबर को खत्म हो रही है। पैरोल खत्म होते ही वह वापस रोहतक की सुनारिया जेल में चला जाएगा।
खास बात यह है कि उसी दिन हरियाणा में पंचायती चुनावों का तीसरा व अंतिम चरण पूरा हो जाएगा। अंतिम चरण में हिसार, फरीदाबाद, पलवल और फतेहाबाद में 25 नवंबर को पंच-सरपंच का मतदान-मतगणना होनी हैं।
डेरा मुखी राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत।
राम रहीम ने इस बार पैरोल के दौरान अपने श्रद्धालुओं के समक्ष अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को रुहानी दीदी उर्फ रुह दी का नाम दे दिया। वहीं राम रहीम ने गद्दी हनीप्रीत देने की चर्चाओं पर भी जवाब दिया कि वह गुरू है और वही रहेगा। राम रहीम ने इस तरह की चर्चाओं पर कड़ी नाराजगी भी जताई। इतना ही नहीं प्रेमियों ने अब उसे पिता जी के साथ साथ बापू की उपाधि भी दे दी।
राम रहीम की पैरोल में हुए 3 चुनाव
राम रहीम ने 40 दिन की पैरोल में तीन चुनाव देखें। इनमें हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए।
राम रहीम को पैरोल मिली थी तो हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव की घोषणा हो गई। जिसकी वोटिंग के बाद रिजल्ट भी आ चुका है। जिसमें भाजपा के भव्य बिश्नोई चुनाव जीते।
हरियाणा के पंचायत चुनाव हुए। 18 जिलों में 2 चरणों में चुनाव हो चुके हैं। तीसरे व अंतिम चरण के लिए चुनाव 25 नवंबर को हैं। इस दौरान कई भाजपा नेताओं ने राम रहीम का आशीर्वाद लिया।
हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। तब तक राम रहीम जेल पहुंच चुका होगा। हिमाचल में भाजपा से परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने राम रहीम का आशीर्वाद लिया था।
पहले भी चुनाव कनेक्शन रहा
राम रहीम को पहली बार 21 दिन की फरलो मिली थी तो वह गुरुग्राम आश्रम में रुका। उस समय पंजाब में विधानसभा चुनाव थे। डेरा सच्चा सौदा का पंजाब में काफी प्रभाव है। इसके बाद उसे दूसरी बार जून 2022 में 30 दिन की पैरोल मिली तो वह बरनावा आश्रम में रहा। दूसरी बार हरियाणा में नगर निकाय चुनाव होने थे।
खुलकर सत्संग किए, 2 गाने भी लांच किए
पैरोल पर आए राम रहीम ने इस बार हरियाणा सरकार के आशीर्वाद से बरनावा आश्रम में खुलकर सत्संग किया। उसने 2 गाने भी लांच किए।
इसके अतिरिक्त पंजाब, मध्यप्रदेश, हरियाणा, यूपी, बिहार, नेपाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र राज्यों में डेरा प्रेमियों से सत्संग के दौरान संवाद भी किया।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…