Select Date:

US Open में राजीव राम और सैलिसबरी ने जीता पुरुष युगल का खिताब

Updated on 11-09-2022 06:03 PM
  ब्रिटेन के जो सैलिसबरी और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब जीता. सैलिसबरी और राम ने वेस्ले कूलहोफ और नील स्कूप्स्की को 7-6 (4) 7-5 से पराजित किया. यह पेशेवर युग में केवल दूसरा अवसर है जबकि कोई जोड़ी अमेरिकी ओपन में पुरुष युगल का अपना खिताब बरकरार रखने में सफल रही.

सैलिसबरी ने विजयी शॉट जमाने के बाद हाथ हवा में लहराए और फिर अपने साथी राम को गले लगा दिया. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कारण यह ब्रिटिश खिलाड़ी इससे अधिक जश्न भी नहीं मना सकता था. सैलिसबरी काली पट्टी बांधकर कोर्ट पर उतरे थे.

उन्होंने कहा,‘‘यह खुलकर जश्न मनाने का समय नहीं है क्योंकि स्वदेश में सभी दुख में हैं. निश्चित तौर पर हम इस सफलता से खुश हैं लेकिन यह इसके साथ ही दुखद समय भी है.’’सैलिसबरी ने इस जीत से सुनिश्चित किया कि वह युगल रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बने रहेंगे.

इस जीत से सैलिसबरी और राम की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के टॉड वुडब्रिज और मार्क वुडफोर्ड के रिकॉर्ड की बराबरी की जो ओपन युग में अमेरिकी ओपन में अपने खिताब का बचाव करने वाली इससे पहले एकमात्र जोड़ी थी. वुडब्रिज और वुडफोर्ड ने 1995 और 1996 में लगातार दो साल फ्लशिंग मीडोज पर खिताब जीते थे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.