Select Date:

हैदराबाद में राजा सिंह गिरफ्तार, विरोध में लोगों ने सिर तन से जुदा के नारे लगाए

Updated on 23-08-2022 05:28 PM

हैदराबाद में मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गोशामहल से विधायक राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतर आए।

सोमवार देर रात से हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए। भीड़ ने 'गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा' के नारे लगाते हुए टी राजा की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने टी राजा के बयान की तुलना पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से की।

लिस ने कई प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया

इसके बाद दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ IPC की 295(a), 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों में से भी कई लोगों को हिरासत में लिया है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ऑफिस, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऑफिस और पुराने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।भाजपा विधायक ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया था। मुनव्वर ने पिछले हफ्ते ही हैदराबाद में एक कॉमेडी शो में परफॉर्म किया था। इससे पहले राजा सिंह ने फारुकी के शो को रोकने की धमकी दी थी और सेट को आग लगा देने की बात कही थी। राजा सिंह का कहना था कि मुनव्वर फारुकी ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस धमकी के बाद उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.