Select Date:

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के बूढ़ातालाब प्रोजेक्ट को मिला स्मार्ट प्रोजेक्ट अवार्ड

Updated on 28-08-2022 06:08 PM

रायपुर
रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण और आर्थिक गतिविधियों के संचालन व आम लोगों के आमोद-प्रमोद के लिए सुरक्षित, सुरम्य स्थल तैयार करने हेतु किए गए कार्य को स्मार्ट प्रोजेक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल ने मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में यह अवार्ड प्राप्त किया। इस समारोह का आयोजन स्मार्ट सिटी काउंसिल आॅफ इंडिया द्वारा किया गया, जिसका मुख्यालय अमेरिका के वाशिंगटन शहर में है। स्मार्ट अर्बनेशन-2022 के अंतर्गत देश के 33 स्मार्ट सिटी ने इस अवार्ड हेतु अपने प्रोजेक्ट्स का नॉमिनेशन किया था, जिसमें रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के बूढ़ातालाब  प्रोजेक्ट को अवार्ड प्रदान किया गया।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुवेर्दी के अनुसार रायपुर के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब में सौंदर्यीकरण कार्य के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए आर्थिक अवसर प्रदान करने व आम लोगों के लिए रूचिकर स्थान सुलभ कराने, इस तालाब के पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने ठोस योजना तैयार कर कार्य शुरू किया गया। आम लोगों के मनोरंजन के लिए इस सरोवर में म्यूजिकल व टनल फाउंटेन, आकर्षक रोशनी के साथ सरोवर के चारों ओर लैंड स्कैपिंग की गई है, साथ ही बच्चों के लिए उपयुक्त क्रीडा स्थल भी तैयार किया गया है। इस योजना के प्रथम चरण के पूरा होने बाद अब सप्ताहांत में औसतन लगभग 4 हजार लोग इस आकर्षक स्थल में परिवार सहित भ्रमण के लिए पहुंचते हैं।

अवार्ड के चयन हेतु गठित ज्यूरी ने इस प्रोजेक्ट को आम लोगों के बेहतर जीवन स्तर और स्थानीय लोगों के आर्थिक अवसरों को बढ़ाने के लिए उपयोगी माना। इस ज्यूरी में आईटी कानपुर और एनआईयूए के विशेषज्ञ प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 28.1 हेक्टेयर जलीय क्षेत्र को विकसित किया गया है, साथ ही 1400 वर्ग मीटर क्षेत्र में वेंडिंग जोन व 700 वर्ग मीटर में फ्लोटिंग डेक विकसित किया गया है। इस क्षेत्र को हरीतिमा युक्त बनाए रखने पौधे भी रोपित किए गए है।

इस प्रोजेक्ट अवार्ड में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मैनेजर सिविल राकेश गुप्ता, मैनेजर इलेक्ट्रिकल कमलेश वर्मा, डिप्टी मैनेजर सिविल राजेश राठौर, डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रिकल संदीप शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर श्रीमती नेहा पटेल, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट विकास श्रीवास्तव, ई.वाई. की सुश्री प्रियंका की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.