मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिले के सीमावर्ती इलाके में कई स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने माध्यमिक शाला बोरीडांड में बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षक श्री सुनील टोप्पो का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। प्राथमिक शाला बोरीडांड के निरीक्षण के दौरान विलंब से शाला आने के कारण शिक्षक मिथलेश वैश्य को इसका पुनरावृत्ति किए जाने की चेतावनी दी गई। कलेक्टर श्री ध्रुव ने बोरीडांड गांव की प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला चुक्तीपानी गांव की प्राथमिक शाला, कठौतिया गांव स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण कर वहां बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, शाला परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया। कलेक्टर ने शिक्षकों को समय पर शाला आने और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अध्ययन-अध्यापन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने उक्त शालाओं की कक्षाओं में जाकर बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी लेने के साथ ही बच्चों के ज्ञान का स्तर परखने के लिए उनसे गणित और भाषा से संबंधित सवाल भी पूछे। कलेक्टर ने इसके पश्चात कठौतिया उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा की। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित डॉक्टर से दवाओं की उपलब्धता एवं टीकाकरण की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।
कोण्डागांव, नीति आयोग, भारत सरकार के जिले के प्रभारी केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक…
सुकमा। कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत नगर पंचायत कोन्टा स्थित शबरी नदी की साधारण रेत खदान के…
एमसीबी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम…
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कुनकुरी की ग्राम पंचायत दाराखरिका के…
दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11 जुलाई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02, वार्ड क्रमांक -13 में आंगनबाड़ी…
कोंडागांव। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
गरियाबंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी…
महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के…
महासमुंद। राज्य शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी और सरलता से पहुंच रहा है। इसी क्रम जिले के निवासी श्री लोकेश्वर यादव, जिन्होंने सेवा सेतु…