Select Date:

रायपुर : प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मीडिया का अपने दायित्व और लक्ष्य पर कायम रहना एक चुनौती: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Updated on 07-01-2023 05:03 PM

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नए सैटेलाईट चैनल टीव्ही-24 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में अपने लक्ष्य से न भटकना सही और सच्ची खबरें जनता तक पहुंचाना मीडिया के लिए एक चुनौती है। आज कई मीडिया समूह लोगों का का माइंड सेट करने का काम कर रहे है। नफरत का जहर फैलाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में निष्पक्ष रह कर सही, सकारात्मक और सुकून देने वाली खबरें जिससे जीवन की उम्मीद बनी रहे, बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल आज रायपुर के एक निजी होटल में टीव्ही-24 के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त बाते कहीं। मुख्यमंत्री ने टीव्ही-24 समूह के पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि लोगों की भावनाएं इस चैनल के माध्यम से सरकार तक पहुंचे और सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचे, यही अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि चैनल के माध्यम से ऐसी खबरे और कार्यक्रम प्रसारित होने चाहिए, जिससे तनाव भरी जिंदगी में उम्मीद बढ़े और जीवन में नया रास्ता मिले। 

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन श्री कुलदीप जुनेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पटकथा लेखक श्री अशोक मिश्रा, सिने अभिनेत्री शशि शर्मा, आयुर्वेदाचार्य श्री प्रकाश जी, श्री कृष्णादास मानिकपुरी, टीव्ही-24 की मैनेजिंग डॉयरेक्टर श्रीमती ममता शर्मा, चेयर पर्सन श्री मोहित साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रसिद्ध पटकथा लेखक श्री अशोक शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक स्वर्गीय श्री हबीब तनवीर के स्मृति को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए रायपुर के एक चौक/सड़क का नामकरण स्वर्गीय श्री हबीब तनवीर के नाम पर किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम को संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने भी सम्बोधित किया और अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ का यह नया चैनल टीव्ही-24 आम जनता की समस्याओं के सामने लाने और समाधान में मद्दगार साबित होगा। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और यहां के गौरव को आगे बढ़ाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे…
 25 June 2026
सरगुजा, सरगुजा जिले के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का…
 25 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़ अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर…
 25 June 2026
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की सोशल वर्कर डॉ. बुधरी ताती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने बस्तर के बीहड़ों में 35 साल तक पैदल सफर तय कर 545…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र बोस कन्या…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से…
 25 June 2026
बलौदाबाजार . जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के…
 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
Advt.