Select Date:

रायपुर : कलेक्टर श्री ध्रुव ने गोयल राईस मिल का किया निरीक्षण

Updated on 04-01-2023 04:01 PM

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज अचानक मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के पिपरिया स्थित गोयल राईस मिल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मिलर्स को प्रदाय धान की मिलिंग के बारे में जानकारी ली और कस्टम मिलिंग का चावल तेजी से जमा कराने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने गोयल राईस मिल में फोर्टिफाईड राईस के तैयार किए जाने के प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने मिलर्स को फोर्टिफाईड राईस की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 30 दिसम्बर को आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के सभी जिले में राज्य योजना के राशनकार्डधारियों को फोर्टिफाईड चावल वितरण करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मिलर्स को पूरी क्षमता में मिल का संचालन करना तथा निर्धारित समयावधि में सीएमआर और एफआर के गुणवत्ता युक्त चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खाद्य अधिकारी श्री संजय ठाकुर, तहसीलदार श्री अशोक सिंह, नायब तहसीलदार श्री श्रीकांत पाण्डेय उनके साथ थे। 

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कुल 23 उपार्जन केन्द्रों में की जा रही है। अब तक जिले में 10 हजार 733 किसानों से 5 लाख 7 हजार 182 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से 4 लाख 6 हजार 459 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। मिलर्स द्वारा सीएमआर कोटे के अब तक 2 लाख 25 हजार क्विंटल के चावल जमा कराया जा चुका है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
कोण्डागांव, नीति आयोग, भारत सरकार के जिले के प्रभारी केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक…
 26 June 2026
सुकमा। कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत नगर पंचायत कोन्टा स्थित शबरी नदी की साधारण रेत खदान के…
 26 June 2026
एमसीबी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम…
 26 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कुनकुरी की ग्राम पंचायत दाराखरिका के…
 26 June 2026
दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11 जुलाई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल  https://aww.e-bharti.in/  पर आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02, वार्ड क्रमांक -13 में आंगनबाड़ी…
 26 June 2026
कोंडागांव। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर  द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 26 June 2026
गरियाबंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी…
 26 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के…
 26 June 2026
महासमुंद। राज्य शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी और सरलता से पहुंच रहा है। इसी क्रम जिले के निवासी श्री लोकेश्वर यादव, जिन्होंने सेवा सेतु…
Advt.